46 हजार साल से बर्फ में दबे कीड़ों को वैज्ञानिकों ने किया ‘पुनर्जीवित’, जानें पूरा मामला

जीवों पर हुई स्‍टडी के बाद यह पता चला है कि वो 46 हजार साल पुराने हैं। एक जीव तो पूरी तरह से नई प्रजाति है, जिसे आज से पहले कभी नहीं खोजा गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 11:29 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोबायोटिक अवस्था में जी रहे थे कीड़े
  • उस अवस्‍था में बिना ऑक्‍सीजन और पानी के जिंदा रह सकता है जीव
  • कोई भी अपना जीवन रोककर दोबारा कर सकता है शुरू

स्‍टडी से जुड़े वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्‍होंने जो रेडियोकार्बन डेटिंग की है, वो बिलकुल सटीक है।

Photo Credit: CNN

किसी जीव की जिंदगी कितने साल हो सकती है? 100, 200 या 500 साल। इससे ज्‍यादा हम सोचना भी नहीं चाहेंगे। लेकिन वैज्ञानिकों ने जो करके दिखाया है, वो चौंकाने वाला है। 5 साल पहले साइंटिस्‍ट्स ने साइबेरिया में 2 तरह के जमे हुए जीवों की खोज की थी। ये बेहद सूक्ष्‍म ‘नेमाटोड' (nematodes) थे। वैज्ञानिकों ने उन्‍हें पुनर्जीवित किया था। जीवों पर हुई स्‍टडी के बाद यह पता चला है कि वो 46 हजार साल पुराने हैं। एक जीव तो पूरी तरह से नई प्रजाति है, जिसे आज से पहले कभी नहीं खोजा गया था। 

वैज्ञानिकों ने सूक्ष्‍म ‘नेमाटोड' को उत्तरपूर्वी आर्कटिक के इलाके में एक गाद में जमे हुए जीवाश्‍म बिल से पाया था। बिल से पौधों का जो मटीरियल मिला, उससे पता चला है कि कीड़े 45,839 से 47,769 साल पुराने हैं और प्लेइस्टोसिन युग (Pleistocene era) के खत्‍म होते-होते जम गए थे। इससे जुड़ी स्‍टडी पीएलओएस जेनेटिक्स जर्नल में पब्लिश हुई है। 
Advertisement

स्‍टडी से जुड़े वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्‍होंने जो रेडियोकार्बन डेटिंग की है, वो बिलकुल सटीक है। इससे संबंधित एक वीडियो रॉयटर्स ने ट्वीट किया है, जिसमें वैज्ञानिकों का पक्ष सुना जा सकता है। सीएनएन से बात करते हुए स्‍टडी के सह-लेखक टेयमुरास कुर्जचालिया ने महत्‍वपूर्ण जानकारी दी। 
 

उन्‍होंने क्रिप्टोबायोटिक अवस्था (cryptobiotic state) के बारे में समझाया। कहा कि उस अवस्‍था में जीव बिना ऑक्‍सीजन और पानी के जीवित रह सकता है। वह जीवन और मृत्‍यु के बीच की स्थिति होती है। उन्‍होंने दावा किया कि कोई भी अपने जीवन को रोककर उसे दोबारा शुरू कर सकता है। 

लैब में कीड़ों पर प्रयोग करने के दौरान वैज्ञानिकों को पता चला कि वो ट्रेहलोज (trehalose) नामक शुगर को रिलीज करते हैं, जो शायद उन्‍हें सूखने और ठंड से बचने में मदद करता होगा। स्‍टडी से यह भी पता चलता है कि जानवर खुद को बदलते मौसम के साथ ढाल सकते हैं। रिसर्चर्स अब यह समझना चाहते हैं कि कोई जीवन कितने वक्‍त तक जीवित रह सकता है और पुनर्जीवित हो सकता है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  2. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  3. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  4. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  5. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  6. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  7. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  8. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  10. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.