वैज्ञानिकों ने 24 हज़ार साल बाद जिंदा किया जानवर

2018 में भी नेमाटोड (Nematodes) नाम से जाने जाने वाले दो परजीवीओं को लगभग 30,000 साल पुरानी बर्फ से पुनर्जीवित किया गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2021 11:53 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने एक जीव को वापस ज़िंदा किया है
  • 24 हज़ार सालों से बर्फ में जमा पड़ा था यह जीव
  • खाना खाने और प्रजनन करने में है सक्षम

2018 में भी दो परजीवीओं को लगभग 30,000 साल पुरानी बर्फ से पुनर्जीवित किया गया था

अकसर रिसर्चर्स को दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हज़ारों साल पुराने जीव जंतुओं के अवशेष मिल ही जाते हैं। हालांकि, यह खबर अवशेष मिलने की नहीं, बल्कि हज़ारों साल पुराने एक जीव को वापस जिंदा करने की है। रूसी वैज्ञानिक एक बेहद छोटे जानवर को पुनर्जीवित (दोबारा ज़िंदा) किया है। यह बेहद छोटा जीब है, जो दिखने में वोर्म की तरह है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसे डेलॉइड रोटिफ़र कहा जाता है और हैरानी की बात यह है कि यह जीव 24,000 साल पहले साइबेरिया की बर्फ में पाया जाता था।

Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी वैज्ञानिकों को 24,000 साल पहले साइबेरिया की बर्फ में पाया जाने वाला एक जीव, जो उस समय से आज तक बर्फ में जमा हुआ था, वापस ज़िंदा हो गया है। सालों से बर्फ में जमा डेलॉइड रोटिफ़र (Bdelloid rotifer) जब बर्फ से बाहर आया, तो वह खाना खाने में सक्षम था। वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया को वीडियो में कैद भी किया और बाकायदा उसे साझा भी किया। इतना ही नहीं, वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि रोटिफ़र बिना किसी साथी के प्रजनन करने में सक्षम था। इससे यह बात साफ हो जाती है कि ये जीव डीप फ्रीज़ होने के बाद हज़ारों सालों तक जीवित रह सकते हैं।


रूस की Soil Cryology Laboratory में काम करने वाले और इस स्टडी के लीडर स्टास मालविन (Stas Malavin) ने Business Insider को बताया कि ये जीव दुनिया के सबसे मजबूत जानवरों में से एक हैं और ये बुरे से बुरे वातावरण में भी खुद को ज़िंदा रखने में सक्षम रहते हैं। ये पृथ्वी के सबसे ज्यादा रेडिएशन-प्रतिरोधी जानवरों में भी शामिल हैं और निर्जलीकरण व कम ऑक्सीजन में भी खुद को ज़िंदा रख सकते हैं।

इतने सालों से फ्रीज़ होने के बाद ज़िंदा रहने वाले ये जानवर अकेले और सबसे पुराने नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में, नेमाटोड (Nematodes) नाम से जाने जाने वाले दो परजीवीओं को लगभग 30,000 साल पुरानी बर्फ से पुनर्जीवित किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  3. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  4. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  5. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  6. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  7. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  3. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  4. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  6. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  7. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  8. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  10. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.