वैज्ञानिकों को मिली नए प्रकार की 'जादुई' ऑक्सीजन-28! जानें इसके बारे में

Oxygen-28 के बारे में कहा गया है कि यह भविष्य के न्यूक्लियर प्रयोगों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2023 14:14 IST
ख़ास बातें
  • यह भविष्य के न्यूक्लियर प्रयोगों में बड़ा बदलाव ला सकती है।
  • इमें प्रोटोन और न्यूट्रॉन का अनुपात बहुत ज्यादा पाया गया है।
  • यह बहुत दुर्लभ प्रकार का ऑक्सीजन है।

Oxygen-28 के बारे में कहा गया है कि यह भविष्य के न्यूक्लियर प्रयोगों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Photo Credit: istock

फिजिक्स के वैज्ञानिकों की एक टीम ने नई प्रकार की ऑक्सीजन की खोज की है। इसे ऑक्सीजन 28 (Oxygen-28) कहा गया है। यह आक्सीजन का नया आइसोटॉप है। आइसोटॉप वे अणु होते हैं जिनमें प्रोटोन की संख्या समान होती है, लेकिन न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न हो जाती है। इनके कैमिकल गुण समान होते हैं लेकिन फिजिकल गुणों में अंतर आ जाता है। यानि कि जो नई ऑक्सीजन पाई गई है, इसमें फिजिकल प्रॉपर्टी भिन्न हैं। तो इस खोज का क्या महत्व है? आइए जानते हैं। 

भौतिक शास्त्री योसुके कॉन्डो, जो कि जापान में टोक्यो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कार्यरत हैं, ने अपनी टीम के साथ मिलकर ऑक्सीजन का नया प्रकार खोज निकाला है। यह Oxygen-28 बताया गया है। इस आइसोटॉप के बारे में कहा गया है कि ऑक्सीजन अणु के किसी न्यूक्लियस में इसमें सबसे अधिक न्यूट्रॉन पाए गए हैं। इतना ही नहीं, यह अबतक की सबसे भारी ऑक्सीजन के रूप में पाई गई है। 

Oxygen-28 के बारे में कहा गया है कि यह भविष्य के न्यूक्लियर प्रयोगों में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह बहुत दुर्लभ प्रकार का ऑक्सीजन है जिसमें प्रोटोन और न्यूट्रॉन का अनुपात बहुत ज्यादा पाया गया है। शोध को Nature Journal में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं की टीम के अनुसार, किसी अणु का न्यूक्लियस अपने अंदर और भी छोटे भाग लिए होता है जो सब-एटॉमिक पार्टिकल होते हैं। इन्हें न्यूक्लियॉन कहा जाता है। इनमें प्रोटोन और न्यूट्रॉन शामिल हैं। 

किसी भी तत्व या एलिमेंट का एटॉमिक नम्बर उसके प्रोटोन की संख्या पर निर्भर करता है। लेकिन इसमें न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होती है। इसलिए अलग न्यूट्रॉन की संख्या वाले एलिमेंट उस एलिमेंट के आइसोटॉप कहलाते हैं। ऑक्सीजन में प्रोटोन की संख्या 8 है, लेकिन न्यूट्रॉन अलग भी हो सकते हैं। इससे पहले वैज्ञानिकों ने पता लगाया था कि अधिकतम न्यूट्रॉन 18 हो सकते हैं जो कि oxygen-26 में पाए जाते हैं। इसमें 8 प्रोटोन और 18 न्यूट्रॉन हैं, इसलिए कुल मिलाकर इसमें 26 न्यूक्लियॉन हो जाते हैं। 
Advertisement

लेकिन अब Oxygen-28 में इससे ज्यादा न्यूट्रॉन पाए गए हैं। इसमें 8 प्रोटोन और 20 न्यूट्रॉन हैं। वैज्ञानिकों ने इसे मैजिक नम्बर कहा है। क्योंकि यह डबली मैजिक (doubly magic) नम्बर बनाती है। धरती पर जो ऑक्सीजन अधिकतर पाई जाती है, जिसमें कि हम सांस भी लेते हैं, यह आक्सीजन 16 (oxygen-16) है, जो कि डबली मैजिक ऑक्सीजन का ही एक प्रकार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oxygen 28, new isotope oxygen, nuclear experiment, physics

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.