समुद्र की गहराई में छिपीं ऑक्टोपस की 4 नई प्रजाति पहली बार आई सामने!

इन्हें फिलहाल डोराडो ऑक्टोपस (Dorado octopus) नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2024 13:03 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने पाया कि यह बिल्कुल ही नई प्रजाति है जो इससे पहले नहीं दिखी
  • इन्हें फिलहाल डोराडो ऑक्टोपस (Dorado octopus) नाम दिया गया है
  • टीम को कुल चार तरह के नए ऑक्टोपस स्पीसिज का पता लगा है

समुद्र की गहराईयों में रेत को छानते हुए वैज्ञानिकों ने एक बेबी ऑक्टोपस को देखा

Photo Credit: schmidtocean.org

कोस्टा रिका में वैज्ञानिकों को समुद्र के अंदर एक बड़ी अहम खोज हाथ लगी है। यहां समुद्र की गहराईयों में रेत को छानते हुए वैज्ञानिकों ने एक बेबी ऑक्टोपस को देखा जो आधे पारदर्शी अंडों में से बाहर निकल रहा था। इनके बारे में जब रिसर्च की गई तो वैज्ञानिकों ने पाया कि यह बिल्कुल ही नई प्रजाति है जो इससे पहले नहीं देखी गई थी। इन्हें फिलहाल डोराडो ऑक्टोपस (Dorado octopus) नाम दिया गया है। 

Dorado octopus पर ही बात खत्म नहीं होती है। वैज्ञानिकों को यहां तीन और नई ऑक्टोपस प्रजातियां मिली हैं। यानी कि टीम को कुल चार तरह के नए ऑक्टोपस स्पीसिज का पता लगा है। रिपोर्ट के अनुसार ये गहरे समुद्र के ऑक्टोपस हैं। प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये ऑक्टोपस कोस्टा रिका में 100 स्क्येर मील साइज के एरिया में पाए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय साइंस टीम ने नई  प्रजातियों को 2023 के दो अभियानों को तहत समुद्री पवर्तों में खोज के दौरान देखा था। पहला अभियान जून में चलाया गया था जिसमें हाइड्रोथर्मल स्प्रिंग में दो ऑक्टोपस नर्सरी पाई गई थीं। 

उसके 6 महीने बाद वैज्ञानिक फिर से उन्हीं नर्सरी के पास लौटे और पाया कि वे सालभर एक्टिव रहते हैं। उसके बाद उन्हें उस हाइड्रोथर्मल स्प्रिंग से दूर भी कई नई ऑक्टोपस प्रजातियां मिलीं। इस खोज से यह बात साबित होती है कि गहरे समुद्र में अभी भी बहुत सी ऐसी प्रजातियां छुपी हो सकती हैं जिनके बारे में किसी को नहीं पता है। जो अभी रिकॉर्ड में हैं ही नहीं। इससे समुद्र में मौजूद जीव विविधता के बारे में बहुत कुछ सीखने में मदद मिलेगी। 

समुद्र की गहराई में जीवन कहां तक मौजूद है, शायद इसका अंदाजा अभी वैज्ञानिक भी सटीक तरह से नहीं लगा पाए हैं। इसी के कारण साइंटिफिक एक्स्प्लोरेशन इतनी रोचक हो जाती है क्योंकि इसमें कुछ भी सामने आ सकता है। वहीं, दूसरी तरफ पाई गई नई प्रजातियों के कारण अब रोचक समुद्री जीवों की संख्या में इजाफा भी हो गया है। यह इस बात से पर्दा उठाता है कि समुद्र के पानी में अभी बहुत कुछ छिपा हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Costa Rica, new octopus species, Dorado octopus, Science News

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.