मोमबत्ती, बल्‍ब की रोशनी से भी बनेगी बिजली! वैज्ञानिकों ने बनाए इंडोर सोलर सेल

Indoor Solar Cells : नए सोलर सेलों को बनाने में एक ऑर्गनिक सेमीकंडक्‍टर का इस्‍तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • लिथुआनिया के रिसर्चर्स ने डेवलप किए इंडोर सोलर सेल
  • बना सकते हैं आर्टिफ‍िशियल लाइट से एनर्जी
  • सफेद एलईडी की रोशनी से सोलर सेलों को चार्ज करने में मिली कामयाबी
वैज्ञानिक काफी समय से कोशिशों में जुटे हैं कि आर्टिफ‍िशियल लाइट को कैसे इस्‍तेमाल किया जाए। आर्टिफ‍िशियल यानी कृत्रिम लाइट उस रोशनी को कहा जाता है, जो मोमबत्ती जलाने, घर में आने वाली बिजली या फ‍िर आग से निकलती है। भविष्‍य में इस रोशनी से सोलर सेल को चार्ज करने की उम्‍मीद जग गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, लिथुआनिया की काउनास यूनिवर्सिर्टी के कुछ रिसर्चर्स ने 37 फीसदी चार्जिंग एफ‍िशिएंसी वाले इनडोर सोलर सेल (indoor solar cell) विकसित किए हैं। 
रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा से बिजली बनाने का तरीका तो बहुत पहले खोज लिया था और दुनियाभर में यह इस्‍तेमाल भी हो रहा है, लेकिन आर्टिफ‍िशियल लाइट को एनर्जी में बदलना एक चुनौती थी। रिसर्चर्स ने अब नए तरह के पेरोवस्काइट सौर सेल (perovskite solar cell) डेवलप किए हैं। इनमें आर्टिफ‍िशियल लाइट से बिजली खींचने की क्षमता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, नए सोलर सेलों को बनाने में एक ऑर्गनिक सेमीकंडक्‍टर का इस्‍तेमाल हुआ है। वैज्ञानिकों ने इससे जुड़ा एक प्रयोग भी किया। उन्‍होंने एक सफेद एलईडी की रोशनी से सोलर सेलों को चार्ज करने में कामयाबी पाई। खास बात है कि जो इंडोर सोलर सेल डेवलप किए हैं, वो सूर्य की रोशनी के मुकाबले आर्टिफ‍िशियल लाइट से बेहतर बिजली बना पाते हैं।  

इस तकनीक का कर्मशल इस्‍तेमाल कब तक मुमकिन होगा, इस बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि इस बात की उम्‍मीद है कि यह तरीका एक दिन कारगर बनेगा। इस तरह के सोलर सेल से बनने वाली एनर्जी लोगों की जरूरत को कितना पूरा कर पाएगी, यह भी एक सवाल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.