सैटेलाइट ने टटोला भारत का महाबोधि मंदिर, मिला छुपा हुआ ‘खजाना’

New Research : महाबोधि मंदिर को लेकर कहा जाता है कि उस जगह पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति‍ हुई थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 13:02 IST
ख़ास बातें
  • बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर की सैटेलाइट जांच
  • मिले हैरान करने वाले सबूत
  • मंदिर परिसर में हो सकता है एक छुपा हुआ मठ

अगर सैटेलाइट इमेजरी के आंकड़े सही होते हैं, तो महाबोधि मंदिर के नीचे एक छुपा हुआ मठ मिलने की उम्‍मीद है।

भगवान बुद्ध (Buddha) के पवित्र स्‍थलों में से एक भारत के महाबोधि मंदिर परिसर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर में कुछ छुपी हुई संरचनाएं हैं। वहां एक मठ (monastery) हो सकता है। महाबोधि मंदिर को लेकर कहा जाता है कि उस जगह पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति‍ हुई थी। अगर सैटेलाइट इमेजरी के आंकड़े सही होते हैं, तो महाबोधि मंदिर के नीचे एक छुपा हुआ मठ मिलने की उम्‍मीद है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक भारतीय अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सैटेलाइट स्‍टडी में इस जगह के आसपास के इलाकों में मिट्टी के नीचे पुरातात्विक खजाने (Archaeological treasures) की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। 
Advertisement

सैटेलाइट से जो तस्‍वीरें मिलीं, उनमें मंदिर के नॉर्थ साइड में स्‍ट्रक्‍चरर्स दिखाई देते हैं, जो जमीन के अंदर दफन हैं। इमेजेस से पता चला है कि कई सदी पहले वह मठ एक खाई और बस्ती से घिरा हुआ होगा। यह स्‍डटी अभी पब्लिश नहीं हुई है। इस पर और काम जारी है। 

मौजूदा महाबोधि मंदिर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में आज एक मंदिर स्थित है। उसकी ऊंचाई 55 मीटर है। यह बुद्ध के जीवन से जुड़े 6 पवित्र स्‍थलों में से एक है और यूनेस्‍को की धरोहरों में शामिल है। स्‍पेसडॉटकॉम ने यूनेस्‍को के हवाले से लिखा है कि यह भारत में मौजूद सबसे पुराने ईंट के बने बौद्ध मंदिरों में से एक है, जिसका इतिहास 5वीं या 6वीं शताब्दी ई.का है। 
Advertisement

महाबोधि मंदिर पर की जा रही नई रिसर्च में एक भारतीय इंस्ट्यिूट और कार्डिफ यूनिवर्सिटी सहयोगी हैं। जिस सैटेलाइट इमेजरी की बात की जा रही है, वह अभी सामने नहीं आई है। रिसर्च पेपर पब्लिश होने के बाद तस्‍वीर सामने आएगी। यह भी नहीं बताया गया है कि इमेजरी के लिए किस सैटेलाइट की मदद ली गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.