900 फीट गहरा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ‘ब्‍लू होल’ मिला, यहीं गिरा था डायनासोरों का खात्‍मा करने वाला Asteroid! देखें तस्‍वीर

Blue Hole : रिपोर्टों के अनुसार, यह विशाल गुफा लगभग 900 फीट गहरी है, जो 147,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 13:05 IST
ख़ास बातें
  • मैक्सिको में मिला दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्‍लू होल
  • यह समुद्र में मौजूद गुफा नुमा स्‍ट्रक्‍चर होते हैं
  • माना जा रहा है कि यहींं पर करोड़ों साल पहले गिरा था एस्‍टरॉयड

Blue Hole : रिसर्चर्स ने पिछले साल सितंबर में इस ब्‍लू होल को खोजा था। हालांकि इसका डेटा रिलीज नहीं किया गया था।

Photo Credit: Alcérreca-Huerta et al/Frontiers in Marine Science

साल 2016 में मछुआरों और गोताखोरों ने दुनिया के सबसे गहरे ब्‍लू होल (blue hole) की खोज की थी। दक्षिण चीन सागर में स्थित इस ब्‍लू होल की गहराई 300.89 मीटर (987 फीट) आंकी गई थी। इसे ड्रैगन होल कहा जाता है। अब दुनिया के दूसरे सबसे गहरे ब्‍लू होल की खोज की गई है। इस ब्‍लू होल को मैक्सिको की चेतुमल खाड़ी (Chetumal Bay) में युकाटन प्रायद्वीप के तट पर खोजा गया है। रिपोर्टों के अनुसार, यह विशाल गुफा लगभग 900 फीट गहरी है, जो 147,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है।

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर्स ने पिछले साल सितंबर में इस ब्‍लू होल को खोजा था। हालांकि इसका डेटा रिलीज नहीं किया गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह गड्ढा या ब्‍लू होल, पृथ्‍वी पर एक एस्‍टरॉयड के टकराने से हुआ था। वही एस्‍टरॉयड जिसके कारण पृथ्‍वी पर ‘क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना' हुई। माना जाता है कि 6.6 करोड़ साल पहले हुई इस घटना में पृथ्‍वी की तीन-चौथाई वनस्पतियां और जानवर हमेशा के लिए लुप्‍त हो गए। डायनासोर का भी खात्‍मा हो गया था। 

वैज्ञानिकों की नजर बीते कई वर्षों से इस जगह पर थी। स्‍कूबा ड्राइवर्स, पानी के नमूने, इको-साउंड सर्वे आदि की मदद से रिसर्चर्स ने पाया कि उसका सर्फेस एरिया 13,690 वर्ग मीटर है, जिसमें 80 डिग्री की खड़ी ढलान है। यह भी पता चला कि ब्‍लू होल का मुंह समुद्र तल से 5 मीटर नीचे है, जहां तापमान में उतार-चढ़ाव से पानी में काफी बदलाव आता है।

रिसर्च से जुड़ी स्‍टडी जर्नल फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस में पब्लिश हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रिसर्चर्स अब इस ब्‍लू होल के पानी की माइक्रोबियल विविधता को स्‍टडी करना चाहते हैं। हो सकता है कि उन्‍हें अतीत में हुई घटनाओं के कुछ सुराग भी मिल जाएं। गौरतलब है कि करोड़ों साल पहले हमारी पृथ्‍वी पर डायनासोर पाए जाते थे। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद धरती पर जो विनाश हुआ, उसने पृथ्‍वी से इस भारी-भरकम प्रजाति का नामोनिशान मिटा दिया। 
Advertisement

ब्लू होल समुद्र के तल में मौजूद चूना-पत्थर की गुफाओं हैं। इनकी सतह दलदली लगती है, लेकिन उसके नीचे काफी कुछ छुपा हुआ हो सकता है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.