Perseid Meteor Shower: आसमान से होगी उल्काओं की बारिश! नोट कर लें दिन और समय

उल्का बारिश आसमान से उल्काओं के बहुत ज्यादा संख्या में गिरने को कहा जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अगस्त 2024 20:56 IST
ख़ास बातें
  • पर्सीड उल्का बारिश 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक अपने चरम पर होगी।
  • प्रति घंटे आसमान में 100 उल्का गिरते हुए देखे जा सकते हैं।
  • अगस्त में पर्सीड उल्का बारिश का चरम बिंदु माना जाता है।

उल्का बारिश आसमान से उल्काओं के बहुत ज्यादा संख्या में गिरने को कहा जाता है।

अंतरिक्ष की अद्भुत घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए अगस्त एक सुनहरा मौका लेकर आया है। इस महीने उल्का बारिश आसमान में देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि यह अगस्त के अंत तक चलेगी। इसे पर्सीड (Perseid) उल्का बारिश कहते हैं। यह जुलाई से शुरू हो चुका है और अगस्त के खत्म होने तक चलने वाला है। लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में यह अपने चरम पर होगा। 

पर्सीड उल्का बारिश 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक अपने चरम पर होगी। इस दौरान लोगों को उल्काओं की बारिश जैसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। Sky and Telescope के अनुसार, दुनिया में कई जगहों पर यह नजारा नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। खासकर पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में यह नजारा नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत और उसके आसपास अभी मानसून का सीजन है, ऐसे में रात के समय छाने वाले बादल इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने में बाधा बन सकते हैं। 

उल्का बारिश आसमान से उल्काओं के बहुत ज्यादा संख्या में गिरने को कहा जाता है। यह साल के एक खास समय में होता है। पर्सीड उल्काओं की जहां तक बात है, ये Swift-Tuttle धूमकेतु के अवशेष कहे जाते हैं। ये सूरज के चारों तरफ घूमते हैं और एक चक्कर 133 साल में पूरा करते हैं। धरती जब सूर्य का चक्कर लगाती हुई इनके रास्ते से गुजरती है तो धूमकेतु के अवशेषों को अपने गुरुत्वाकर्षण के कारण खींच लेती है। 

ये धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने लगते हैं और आसमान में उल्का की बारिश जैसा नजारा पैदा हो जाता है। अगस्त में पर्सीड उल्का बारिश का चरम बिंदु माना जाता है। कल यानी सोमवार की मध्यरात्रि से यह घटना तेज हो जाएगी। अनुमान है कि प्रति घंटे आसमान में 100 उल्का गिरते हुए देखे जा सकते हैं। उल्काओं की यह बारिश 14 अगस्त तक इसी तरह जारी रह सकती है। 

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए 14 अगस्त को ही एक और खास घटना होने जा रही है। इस दिन मंगल और बृहस्पति ग्रह एक दूसरे के काफी करीब नजर आएंगे। अगर आप भी यह नजारा देखना चाहते हैं साफ मौसम में टेलीस्कोप आदि की मदद से यह नजारा देखा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  3. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  3. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  4. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  5. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  7. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  10. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.