इंसान ही नहीं पेड़ भी रखते हैं सोशल डिस्‍टेंसिंग, IFS ऑफ‍िसर ने शेयर किया वीडियो, देखें

इस घटना में पेड़ों का टॉप एरिया एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखता है। पेड़ अपने टॉप से एक-दूसरे को स्‍पर्श नहीं करते।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2023 19:57 IST
ख़ास बातें
  • IFS ऑफ‍िसर ने शेयर किया वीडियो
  • इसे क्राउन शाइनस कहा जाता है
  • सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है वीडियो

इस घटना को 'क्राउन शाइनस' (crown shyness) (संकोच) कहा जाता है। बताया जाता है कि ऐसा करने से पेड़ स्‍वस्‍थ रहते हैं।

सोशल डिस्‍टेंसिंग (Social Distancing), यह शब्‍द आपने पहली बार कब सुना? ज्‍यादातर लोगों ने कोविड-19 महामारी के दौरान इस शब्‍द से पहली बार परिचय पाया होगा। कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने सोशल डिस्‍टेंसिंग का काफी पालन किया। इसका मलतब एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखना है, ताकि संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिले। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि पेड़ भी सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हैं। 

सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके जरिए बताने की कोशिश की गई है कि इंसानों की तरह पेड़-पौधे भी एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में पेड़ों का टॉप एरिया एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखता है। पेड़ अपने टॉप से एक-दूसरे को स्‍पर्श नहीं करते। इस घटना को 
Advertisement
'क्राउन शाइनस' (crown shyness) (संकोच) कहा जाता है। बताया जाता है कि ऐसा करने से पेड़ स्‍वस्‍थ रहते हैं। 

इंडियन फॉरेस्‍ट सर्विस ऑफ‍िसर रमेश पांडे ने ट्विटर पर यह वीडियाे शेयर किया है। इसमें 'क्राउन शाइनस' को दिखाया गया है। उन्‍होंने लिखा, विशेष रूप से एक ही प्रजाति के वृक्षों की छत्रछाया एक-दूसरे को स्पर्श नहीं करती है। यह एक तरह की सोशल डिस्टेंसिंग है, जिसे क्राउन शाइनस कहा जाता है।
Advertisement

वैज्ञानिक स्‍पष्‍ट रूप से इसकी कोई व्‍याख्‍या नहीं करते। अलग-अलग विशेषज्ञों ने इस घटना के अलग-अलग सिद्धांत दिए हैं। कुछ का मानना है कि पेड़ों के टक्‍कर को रोकने और परजीवियों के प्रसार को रोकने के लिए क्राउन शाइनस पेड़ों के बीच होता है। कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि पेड़ इसलिए ऐसा करते हैं ताकि सूर्य की रोशनी सभी शाखाओं तक पहुंच सके। एक दिन पहले शेयर किए गए वीडियो को अब तक 61,700 से ज्यादा व्यूज और 2,700 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों के मन में जिज्ञासा भी दिखाई दे रही है, क्‍योंकि वह सवाल पूछ रहे हैं। कुल मिलाकर वी‍डियो दिलचस्‍प है। 30 सेकंड के इस फुटेज को देखकर पता चलता है कि पेड़ एक-दूसरे से कैसे डिस्‍टेंस बनाए रखते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.