Solar Eclipse : अब साल 2026 में लगेगा पूर्ण सूर्यग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें

Next Surya Grahan : 12 अगस्‍त 2026 को उत्तरी गोलार्द्ध (northern hemisphere) में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 12:56 IST
ख़ास बातें
  • अगला पूर्ण सूर्यग्रहण दिखेगा साल 2026 में
  • उत्तरी गोलार्द्ध के एक बड़े हिस्‍से में आएगा नजर
  • ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्‍पेन आदि में दिखाई देगा

भारत में साल 2031 में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा, जो केरल और तमिलनाडु में प्रभावी होगा।

Next Surya Grahan : मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा के तमाम शहरों ने 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण देखा। यह एक अनोखी खगोलीय घटना थी, जिसका गवाह अमेरिका करीब 54 साल बाद बना। बहुत से लोग इस सूर्यग्रहण को लाइव नहीं देख पाए। निराश होने की जरूरत नहीं है। अगला सूर्यग्रहण साल 2026 में लगने जा रहा है। 12 अगस्‍त 2026 को उत्तरी गोलार्द्ध (northern hemisphere) में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्‍पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्‍सों में पूर्ण सूर्यग्रहण नजर आएगा। ब्रिटेन, आंशिक सूर्यग्रहण का गवाह बनेगा।   
एनडीटीवी की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में अब पूर्ण सूर्यग्रहण 22 अगस्‍त 2044 को दिखेगा। इसे नॉर्थ और साउथ डकोटा, मोंटाना और उत्तरी कनाडा के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। इसके बाद12 अगस्‍त 2045 को कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक तटीय इलाकों में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा जाएगा।  

भारत की बात करें तो देश में साल 2031 में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा, जो केरल और तमिलनाडु में प्रभावी होगा। इस साल 2 अक्टूबर को वलयाकार (annular) ग्रहण भी लगने वाला है। इस प्रकार के सूर्यग्रहण में चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य को ढक लेता है। यह ग्रहण उरुग्वे और अर्जेंटीना में दिखाई देगा साथ ही कई और दक्षिण अमेरिकी देशों में इसे देखा जा सकेगा। 

जब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आ जाता है तब सूर्यग्रहण लगता है। 8 अप्रैल को अमेरिका में पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान कई इलाकों में 4 मिनट से ज्‍यादा वक्‍त तक अंधेरा छा गया था। इस दौरान धरती पर 185 किलोमीटर चौड़ी छाया बनी थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्यग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के लिए नॉर्मल सनग्‍लास का इस्‍तेमाल भी काफी नहीं है। ग्रहण के लिए खासतौर पर बनाए जाने वाले चश्‍मे यूज करने चाहिए, जो ISO 12312-2 इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड वाले होते हैं। ग्रहण देखने वाला चश्‍मा पहनकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इससे ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.