NASA ने दिखाया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है सूर्य ग्रहण

NASA ने साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 10:15 IST
ख़ास बातें
  • NASA ने पोस्ट में यह भी बताया कि सूर्य ग्रहण कैसे होता है।
  • सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के एक सीध में आने पर पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है।
  • ग्रहण भारत सहित दुनिया के अधिकांश हिस्सों से दिखाई नहीं दे रहा था।

पिछले हफ्ते दुनिया के कुछ ही हिस्सों में दिखाई दिया था साल का आखिरी सूर्य ग्रहण।

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कुछ दिनों पहले हुआ था। यह भारत सहित दुनिया के अधिकांश हिस्सों से दिखाई नहीं दे रहा था। यह ग्रहण अंटार्कटिका से दिखाई दे रहा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे कुछ अन्य देशों में लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख पाए थे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष से देखने पर पूर्ण सूर्य ग्रहण कैसे दिखाई देगा? NASA ने एक स्पेस ऑब्जर्वेटरी से खींची गई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें चंद्रमा की छाया अंटार्कटिका के ऊपर से गुजरते हुए दिखाई दे रही थी।

NASA ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “क्या आपने कभी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा है? अंतरिक्ष से पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने के बारे में क्या ख्याल है? अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि डीप स्पेस क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी ((DSCOVR) अंतरिक्ष यान ने अंटार्कटिका के ऊपर से गुजरते हुए छाया को कैप्चर कर लिया। एजेंसी ने कहा, "स्पेस में पसरे कोन की तरह, छाया में एक गोलाकार क्रॉस-सेक्शन है जिसे सूर्य ग्रहण के दौरान आसानी से देखा जा सकता है।"

पोस्ट में दूसरी और तीसरी इमेज दिखाती हैं कि ग्रहण "दूसरे दृष्टिकोण से" अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के अंदर कैसा दिखेगा। अंतरिक्ष यात्री कायला बैरोन ने आईएसएस से ग्रहण की तस्वीरें लीं। 

NASA ने पोस्ट में यह भी बताया कि सूर्य ग्रहण कैसे होता है: "सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच चलता है, पृथ्वी पर छाया डालता है, कुछ क्षेत्रों में यह सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से रोक देता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण होने के लिए, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी को बिल्कुल एक लाइन में होना चाहिए।"
ये रही स्पेस से सूर्य ग्रहण की तस्वीरें:

Advertisement
डीप स्पेस क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी नासा और नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) का एक ज्वॉइंट प्रोजेक्ट है। इसे 2009 में लॉन्च किया गया था। पृथ्वी से लगभग दस लाख मील की दूरी पर परिक्रमा करते हुए, DSCOVR हर दो घंटे में पृथ्वी की एक नई तस्वीर लेता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Solar Eclipse, Last Solar Eclipse of 2021

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  5. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  6. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  10. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.