मंगल ग्रह पर एलियंस के दरवाजे तक पहुंचा Nasa का रोवर! जानें क्‍या है पूरा सच

तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि मंगल ग्रह की चट्टानों के बीच क्यूरियोसिटी रोवर एक दरवाजे तक पहुंचा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2022 19:03 IST
ख़ास बातें
  • दरअसल, यह ग्रह के एक जियोलॉजिकल फीचर को दर्शाता है
  • वैज्ञानिकों को लगता है कि भूकंप की वजह से मंगल में ऐसी छवि बनी है
  • भूकंप की वजह से चट्टानों में फ्रैक्‍चर आने की बात कही गई है

यह इमेज नासा के मार्स रोवर ‘क्यूरियोसिटी’ पर लगे मास्टकैम से ली गई।

पिछले कई दशकों से मंगल ग्रह पर एलियंस की मौजूदगी के बारे में बात होती रही है। हालांकि अगर लाल ग्रह पर ऐसा कुछ मिला है, तो निश्चित रूप से पृथ्‍वी से वहां भेजे गए रोवर्स को इसके संकेत मिले होंगे। ऐसा लगता है कि नासा (NASA) का क्यूरियोसिटी रोवर पहले (Curiosity rover) मंगल ग्रह पर कुछ गुप्त जानकारियों की खोज में जुटा है। यह मंगल ग्रह से पृथ्वी पर साइंटिस्‍ट को इमेजेस भेजता रहता है। ऐसी ही एक तस्‍वीर में ग्रह के चट्टानी इलाकों में कुछ खास दिखाई देता है। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि मंगल ग्रह की चट्टानों के बीच क्यूरियोसिटी रोवर एक दरवाजे तक पहुंचा है। सवाल उठता है कि आखिर यह क्‍या है। क्‍या इसका संबंध मंगल ग्रह पर एलियंस की मौजूदगी से है। 

यह इमेज नासा के मार्स रोवर ‘क्यूरियोसिटी' पर लगे मास्टकैम से ली गई। यह ग्रह के एक जियोलॉजिकल फीचर को दर्शाता है, जिसे ग्रीनह्यू पेडिमेंट (Greenheugh Pediment) के नाम से जाना जाता है। 

तस्वीर को देखकर कोई भी यह विश्‍वास कर सकता है कि यह मंगल ग्रह पर एक गुप्त गुफा का प्रवेश द्वार है या किसी सुरंग की शुरुआत है, जो दूर तक जाती है। हालांकि यह बात सच्‍चाई से बहुत दूर है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगल ग्रह की चट्टानों में जो ओपनिंग दिखाई देती है, वह भ्रामक हो सकती है। भले ही कुछ लोग किसी प्रवेश द्वार की तरह समझे, पर यह चट्टानों के बीच का एक फर्क है, जो कुछ सेंटीमीटर चौड़ा हो सकता है। खास बात यह है कि तस्‍वीर उस ऑब्‍जेक्‍ट के आकार के बारे में पूरी जानकारी नहीं देती है। 
Advertisement

जो रेडिट यूजर इस तस्‍वीर को देखकर कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं उन्‍हें वैज्ञानिक परिपेक्ष्‍य में भी सोचना चाहिए। चट्टानों में ऐसी आकृति भूकंपों की वजह से भी हो सकती है, जो चट्टान पर दबाव डालकर उसे तोड़ देते हैं। यह एकमात्र फ्रैक्‍चर नहीं है, जो नजर आया है। इमेज के चारों ओर देखने पर कई और फ्रैक्‍चर नजर आते हैं। 
Advertisement

नासा का क्यूरियोसिटी रोवर इस ग्रह के बारे में आए दिन नई जानकारियां दे रहा है। कुछ अजीब तस्‍वीरों को छोड़ दें, तो यह रोवर कई तरह के टेस्‍ट भी अंजाम दे रहा है। कुछ महीने पहले क्यूरियोसिटी रोवर  ने मंगल ग्रह कार्बन सिग्‍नेचर खोजे थे, हालांकि अभी यह साबित नहीं हो सका है कि वहां कभी जीवन हुआ करता था। इसके बावजूद संभावनाएं बढ़ी हैं। अभी यह रोवर मंगल की सतह से उसके सैंपल जुटा रहा है। इनमें से कई सैंपल्‍स की जांच में वैज्ञानिकों को पता चला है कि कुछ सैंपल इस ग्रह पर जीवन के संकेत देते हैं। हालांकि यह लंबी रिसर्च का विषय है, जिस और कई और पुख्‍ता प्रमाण की जरूरत होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.