मंगल ग्रह से Nasa के इनसाइट लैंडर ने भेजी अपनी ‘आखिरी सेल्‍फी’, जानें क्‍या होगा मिशन का

23 मई को रिलीज की गई इस इमेज में इनसाइट लैंडर को धूल से ढका हुआ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2022 13:45 IST
ख़ास बातें
  • नासा का इनसाइट लैंडर बर्बाद होने की ओर है
  • खुद पर जमा धूल की वजह से यह अपनी बिजली खो रहा है
  • कहा जा रहा है कि यह जुलाई के बाद सर्विस नहीं दे सकेगा

शुरू में लैंडर में एक घंटे 40 मिनट के लिए इलेक्ट्रिक ओवन को बिजली देता था। अब यह वक्‍त घटकर 10 मिनट रह गया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने साल 2018 में मंगल ग्रह के लिए इनसाइट (Insight) लैंडर को लॉन्‍च किया था। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि नासा के इस मंगल मिशन को झटका लगा है। उसका इनसाइट लैंडर बर्बाद होने की ओर है। यह लैंडर खुद पर जमा हुई धूल की वजह से अपनी बिजली खो रहा है और संभवत: जुलाई के बाद सर्विस नहीं दे सकेगा। बहरहाल, इनसाइट लैंडर ने अपनी लेटेस्‍ट  सेल्फी ली है, जिसमें वह धूल की मोटी परत से ढका हुआ दिखाई देता है। माना जा रहा है कि यह इनसाइट लैंडर की आखिरी सेल्‍फी होगी। 

23 मई को रिलीज की गई इस इमेज में इनसाइट लैंडर को धूल से ढका हुआ देखा जा सकता है। बीते दिनों ने नासा ने बताया था कि सौर ऊर्जा से चलने वाला इनसाइट लैंडर अब बहुत कम बिजली बना पा रहा है। शुरू में लैंडर में एक घंटे 40 मिनट के लिए इलेक्ट्रिक ओवन को बिजली देता था। अब यह वक्‍त घटकर 10 मिनट रह गया है। 
 

साल 2018 में मंगल ग्रह पर उतरने के बाद से इनसाइट लैंडर ने वहां 1,300 से अधिक भूकंपों को रिकॉर्ड किया है। हाल ही में इसने मंगल ग्रह पर आए अब तक के सबसे बड़े भूकंप को रिकॉर्ड किया था, जिसकी तीव्रता 5 मापी गई थी। यह नासा का दूसरा मंगल ग्रह लैंडर होगा, जो धूल में खो गया है और जल्‍द बर्बाद हो सकता है। 

अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी बताया था कि वह इस स्‍पेसक्राफ्ट के भूकंपमापी का इस्तेमाल तब तक करती रहेगी, जब तक कि जुलाई में इसकी बिजली खत्म नहीं हो जाती। नासा ने बताया है कि फ्लाइट कंट्रोलर सब कुछ बंद करने से पहले इस साल के आखिर तक इनसाइट को मॉनिटर करेंगे। ऐसे में यह माना जाना चाहिए कि इनसाइट लैंडर इस पूरे साल सर्विस नहीं दे पाएगा। कुल मिलाकर यह मिशन लगभग तीन साल चला, ऐसा कहा जा सकता है। 
Advertisement

इनसाइट लैंडर में धूल को साफ करने का कोई सिस्‍टम नहीं है। यह लैंडर खुद पर जमी धूल को साफ करने के लिए तेज हवाओं पर निर्भर था। पिछले साल इंजीनियरों ने बूंदाबादी के जरिए पैनल से रेत हटाने की कोशिश की थी। 

बहरहाल, अपनी आखिरी सेल्फी के साथ इनसाइट लैंडर अपना दुनिया से अलविदा कहने को तैयार है। डिवाइस गर्मियों तक अपना काम बंद कर सकती है। नासा इस मिशन से प्रभावित है। बीते दिनों उसने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा था कि इनसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर हमारी उम्‍मीदों को पार कर गया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, InSight lander, Selfie, InSight Mars, Mars mission
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  5. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  6. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  8. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  9. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.