NASA का दिवाली गिफ्ट! पृथ्‍वी से 30 हजार प्रकाश वर्ष दूर मौजूद तारों को किया कैद, देखें

Nasa New image : तस्‍वीर में लाखों तारों का समूह है, जो पृथ्‍वी से करीब 30 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 09:54 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने शेयर की तारों के क्‍लस्‍टर की तस्‍वीर
  • दिवाली की शुभकामनाओं के साथ शेयर की फोटो
  • हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने इसे कैप्‍चर किया था

नासा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, सभी सेलिब्रेट करने वालों को हैपी दिवाली।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ब्रह्मांड की शानदार तस्‍वीरें शेयर करती रहती है। दिवाली के मौके पर नासा ने तारों के समूह की एक हैरान करने वाली इमेज दिखाई और शुभकामनाएं भेजीं। तस्‍वीर में लाखों तारों का समूह है, जो पृथ्‍वी से करीब 30 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी है। इसे नासा के हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर किया था। फोटो शेयर करते हुए नासा ने इसे रोशनी का दिव्य उत्सव (celestial festival of lights) करार दिया। सोशल मीडिया पर लोग फोटो को पसंद कर रहे हैं।  

नासा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, सभी सेलिब्रेट करने वालों को हैपी दिवाली। @NASAHubble ने रोशनी के खगोलीय उत्‍सव को कैद किया है। यह एक गोलाकार क्‍लस्‍टर है, जो पृथ्‍वी से 30 हजार प्रकाशवर्ष दूर हमारी आकाशगंगा के नजदीक घने और धूल से भरे हुए केंद्र के पास है। 
 

नासा ने यह भी बताया कि इस क्‍लस्‍टर में नए और पुराने दोनों तरह के तारे हैं। एजेंसी ने दावा किया क‍ि कुछ तारे तो 12 अरब साल से लेकर लगभग 2 अरब साल पुराने हैं। नासा ने लिखा कि फ्रेम के सेंटर में तारों का एक गोलाकार ग्रुप है, जिसमें कई पीले तारे एकसाथ घिरे हैं। दिवाली पर शेयर की गई यह तस्‍वीर इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रही है। लोगों ने नासा को थैंक्‍यू लिखा। एक यूजर ने कहा कि उसे तारों से बहुत प्‍यार है। यह तस्‍वीर वाकई काफी खूबसूरत है। 
Advertisement

नासा का हबल टेलीस्‍कोप उसके सबसे बेहतरीन टेलीस्‍कोपों में से एक है। इसे साल 1990 में लॉन्च किया गया था। तब से अबतक इस स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री ने ब्रह्मांड की अनदेखी तस्‍वीरों से दुनिया को रू-ब-रू करवाया है। इसने हमारी पृथ्‍वी की करीब पौने दो लाख बार परिक्रमा की है और 4 अरब मील से ज्‍यादा का सफर पूरा किया है। 

साल 2021 में नासा ने जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया था। यह आने वाले वर्षों में हबल टेलीस्‍कोप को रिप्‍लेस करेगा। हालांकि हबल की कई तस्‍वीरें आज भी मिसाल हैं और कोई अन्‍य टेलीस्‍कोप उसकी क्‍वॉलिटी का मुकाबला नहीं कर पाया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.