2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!

इतिहास में पहली बार मानव ने किसी खगोलीय पिंड की दिशा बदलने में कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2026 13:51 IST
ख़ास बातें
  • पहली बार मानव ने किसी खगोलीय पिंड की दिशा बदलने में कामयाबी हासिल की
  • Dimorphos से से करवाई गई थी DART की टक्कर
  • इससे स्पेस में चट्टानी मलबा बिखर गया था

सितंबर 2022 में NASA का DART स्पेसक्राफ्ट Dimorphos चंद्रमा से सुनियोजित तरीके से टकराया था।

एस्टरॉयड अगर किसी वजह से पृथ्वी से टकरा जाए तो यह विनाश लीला दिखा सकता है। ये चट्टानी टुकड़े पृथ्वी के कई बड़े शहरों को मिट्टी में मिलाने की ताकत रखते हैं। लेकिन अंतरिक्ष एजेंसियां भविष्य के खतरे को भांपकर इन पर नजर रखती हैं और इनकी दिशा बदलने के लिए भी तैयारी रखती हैं। नासा का DART स्पेसक्राफ्ट खासतौर पर इसी काम के लिए तैयार किया गया है जिसने एक बड़े और घातक एस्टरॉयड की दिशा बदल दी है। 

NASA का DART यानी डबल एस्टरॉयड री-डायरेक्शन टेस्ट स्पेसक्राफ्ट एक ऐसा स्पेसक्राफ्ट है जो ग्रह की रक्षा का परीक्षण करने के लिए बनाया गया है। यह नियोजित तरीके से एस्टरॉयड से टकराया जाता है और उसकी दिशा बदली जाती है। सितंबर 2022 में इसकी टक्कर Dimorphos से कराई गई थी। Dimorphos एक चंद्रमा है जो Didymos जैसे बड़े एस्टरॉयड का चक्कर लगाता है। साइटेकडेली की रिपोर्ट के अनुसार, नासा ने DART और Dimorphos की टक्कर करवाई जिससे Dimorphos का प्रक्षेप पथ बदलने में कामयाबी मिली। लेकिन यह घटना यहीं तक सीमित नहीं रही। 

Advertisement

इतिहास में पहली बार मानव ने किसी खगोलीय पिंड की दिशा बदलने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इसका असर Didymos जैसे बड़े एस्टरॉयड तक गया। स्टडी को Science Advances में प्रकाशित किया गया। 170 मीटर बड़े Dimorphos और 805 मीटर बड़े Didymos की ऑर्बिट अवधि में सेकेंड के एक छोटे हिस्से जितना फर्क आ गया। Dimorphos से जब DART की टक्कर हुई तो स्पेस में चट्टानी मलबा बिखर गया। एस्टरॉयड की शेप बदल गई। Didymos का चक्कर लगाने का इसका समय 12 घंटे का था जो टक्कर के बाद 33 मिनट तक कम हो गया। 

इस परीक्षण ने न सिर्फ एस्टरॉयड की गति को प्रभावित किया बल्कि दिशा में भी परिवर्तन करने की संभावना दिखाई। यह दिखाता है कि भविष्य में अगर कोई एस्टरॉयड पृथ्वी से टकराने की दिशा में आगे बढ़ता है तो उसे रोकने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी पहले से तैयारी कर रही है। एस्टरॉयड 2024 YR4 इस संबंध में कुछ समय पहले सबसे बड़ा खतरा बताया गया था। पहले इसकी पृथ्वी से टक्कर की भविष्यवाणी की गई थी। लेकिन बाद में कहा गया कि यह चांद से 2032 में टकरा सकता है। हालांकि कुछ समय बाद इन अटकलों पर भी नई गणनाओं ने विराम लगा दिया। कुल मिलाकर अंतरिक्ष से आने वाले खतरे के लिए नासा स्वयं को पूरी तरह से तैयार करके चल रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.