NASA बना रही भविष्य के विमान! प्रोजेक्ट स्टडी के लिए 5 कंपनियों को दिए 97 करोड़ रुपये

नासा इस प्रोजेक्ट को 2050 तक हकीकत बनाना चाहती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2024 20:20 IST
ख़ास बातें
  • NASA अब भविष्य के एयरक्राफ्ट बनाने की तैयारी कर रही है।
  • स्पेस एजेंसी ने 5 कंपनियों को डिजाइन स्टडी का जिम्मा दिया।
  • नासा इस प्रोजेक्ट को 2050 तक हकीकत बनाना चाहती है।

एविएशन स्टार्टअप JetZero द्वारा बनाया गया कॉन्सेप्ट डिजाइन

Photo Credit: NASA/JetZero

NASA अब भविष्य के एयरक्राफ्ट बनाने की तैयारी कर रही है। ये एयरक्राफ्ट नई पीढ़ी के कमर्शियल प्लेन होंगे जो कि परंपरागत एरोप्लेन्स के मुकाबले ज्यादा सक्षम और टिकाऊ होंगे। साथ ही ये वातावरण में हो रहे उत्सर्जन को भी कम करने में योगादान देंगे। स्पेस एजेंसी ने 5 कंपनियों को इसका जिम्मा सौंपा है। नासा की यह नई पहल है जिसे स्पेस एजेंसी ने एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कॉन्सेप्ट्स फॉर एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी (AACES) नाम दिया है। नासा इस प्रोजेक्ट को 2050 तक हकीकत बनाना चाहती है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें। 

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने कमर्शियल एविएशन की रूपरेखा को बदलने के लिए भविष्य के एरोप्लेन बनाने की योजना बनाई है। कंपनी ने इसके लिए पांच कंपनियों को काम पर लगाया है और इन्हें 1.15 करोड़ डॉलर (97 करोड़ रुपये) की फंडिंग की है। कंपनियों की लिस्ट में Boeing की Aurora Flight Sciences, Electra, Georgia Institute of Technology, एविएशन स्टार्टअप JetZero, और Pratt & Whitney जैसे नाम शामिल हैं। नासा ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है।

चार कंपनी और एक यूनिवर्सिटी मिलकर इन एयरप्लेन्स का डिजाइन और खाका तैयार करेंगीं। NASA की अधिकारिक वेबसाइट पर इनके कॉन्सेप्ट डिजाइन भी पेश कर दिए गए हैं। एविएशन स्टार्टअप JetZero के हेड Romar Frazier के मुताबिक, 'नासा हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी में निवेश को जारी रखती आई है और यह इसकी इनोवेशन फिलोसॉफि का मुख्य हिस्सा है। स्टार्टअप ने आगे कहा कि वे इन कॉन्सेप्ट्स पर काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। कमर्शियल तौर पर जब ये एयरक्राफ्ट शुरू होंगे तो उत्सर्जन को घटाने में मदद करेंगे।' 

NASA के Advanced Air Vehicles Program के निदेशक नटेरी मदवन ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे आशाजनक समाधानों की पहचान करना है एविएशन की कायापलट करेंगे और ज्यादा टिकाऊ लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद करेंगे। कैलिफॉर्निया के लॉन्ग बीच बेस्ड एविएशन स्टार्टअप JetZero को इसके ब्लेंडेड विंग बॉडी एयरक्राफ्ट डिजाइन के लिए जाना जाता है। नासा के द्वारा स्टार्टअप को 20 लाख डॉलर से ज्यादा की फंडिंग मिली है। जिसके माध्यम से यह भविष्य के एयरप्लेन्स में क्रायोजेनिक लिक्विड हाइड्रोजन को फ्यूल सोर्स के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर काम करेगा। इसी तरह पांचों कंपनियां अलग-अलग तरह से इसमें योगदान देंगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, aircraft of tomorrow, nasa new project, nasa news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  4. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  5. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  6. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  8. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  9. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.