धरती को हिला देने की ताकत वाली 200 फीट तक बड़ी 3 चट्टानें आज आ रही हैं करीब!

तीसरा एस्टरॉयड 2023 MX2 (asteroid 2023 MX2) है। यह अन्य दो एस्टरॉयड से साइज में काफी छोटा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2023 09:32 IST
ख़ास बातें
  • करीब आने पर एस्टरॉयड के धरती के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव में आ सकते हैं।
  • एस्टरॉयड 2023 MR1 एक 200 फीट का चट्टानी टुकड़ा है।
  • आज 3 चट्टानें धरती की ओर आ रही हैं।

एस्टरॉयड अगर गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर धरती पर गिर जाए तो यह धरती के बड़े हिस्से को तबाह कर सकता है।

Photo Credit: Freepik

पृथ्वी पर प्रलय, और अंतरिक्ष से आफत कब आ जाएगी इसकी भविष्यवाणी मनुष्य के हाथ में नहीं है। ब्रह्मांड खगोलीय पिंडों का अनंत सागर है, और पृथ्वी का अस्तित्व इसमें बूंद के हजारवें हिस्से से भी कई लाख गुना छोटा है। फिर भी हमारा यह ग्रह इतना बड़ा है कि इसका व्यास 12,756 किलोमीटर का है। स्पेस शटल को धरती का एक फेरा लगाने में 27,880 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी 90 मिनट, यानि कि 1.5 घंटा लग जाता है। तो आप इसके आकार की कल्पना कर सकते हैं कि यह कितना बड़ा है। ऐसे में इसका गुरुत्वाकर्षण भी बहुत शक्तिशाली है। नेशनल साइंस फाउंडेशन के मुताबिक, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली है कि यह 9.8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से किसी वस्तु को अपनी ओर खींच सकता है। ऐसे में कई बार उल्का पिंड और एस्टरॉयड भी धरती की ओर खिंचे चले आते हैं। 

एस्टरॉयड अगर गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर धरती पर गिर जाए तो यह धरती के बड़े हिस्से को तबाह कर सकता है। इन दिनों एस्टरॉयड धरती के बहुत ही करीब से होकर गुजर रहे हैं। 1 किलोमीटर तक चौड़ाई की एक चट्टान हाल ही में धरती के करीब से गुजरी है। और इनका आना थम नहीं रहा है। नासा ने आज फिर से कई विशालकाय एस्टरॉयड के आने की सूचना दी है। एक नहीं, बल्की 3 चट्टानें आज धरती की ओर आ रही हैं। 
Advertisement

नासा ने आज यानि 29 जून का एस्टरॉयड अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 200 फीट बड़ा चट्टान का टुकड़ा आज धरती की ओर आ रहा है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 MR1 है। यह धरती के सबसे करीबी बिंदु पर आकर इससे सिर्फ 2,290,000 किलोमीटर दूर रह जाएगा। इसके आकार की तुलना नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने एक बड़े हवाई जहाज से की है। एस्टरॉयड 2023 MR1 (asteroid 2023 MR1) का आकार उस आकार से बड़ा है जिसे नासा धरती के लिए खतरा मानती है। यानि कि 150 से बड़ा चट्टानी टुकड़ा धरती को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में देखना होगा कि धरती के करीब आने पर इसकी स्थिति कैसी रहेगी। 

एस्टरॉयड 2023 MN1 (asteroid 2023 MN1) एक अन्य चट्टानी टुकड़ा है जो आज ही धरती की तरफ आ रहा है। यह भी एक बड़ा एस्टरॉयड है जो साइज में 110 फीट का बताया गया है। यह भी एक हवाई जहाज के जितना बड़ा बताया गया है। धरती से सबसे करीबी बिुंद पर यह 3,650,000 किलोमीटर दूर रहेगा। ऐसे में इससे खतरे जैसी आशंका नासा ने नहीं जताई है। लेकिन साइज को देखते हुए यह खतरनाक एस्टरॉयड कहा जा सकता है। 
Advertisement

तीसरा एस्टरॉयड 2023 MX2 (asteroid 2023 MX2) है। यह अन्य दो एस्टरॉयड से साइज में काफी छोटा है। इसका साइज 24 फीट का है जो कि एक बस के जितना बड़ा कहा जा सकता है। नासा ने इसका सबसे करीबी बिंदु 453,000 किलोमीटर बताया है। जो कि बहुत ही कम दूरी है। यह लगभग 4 लाख किलोमीटर की दूरी तक पहुंचने वाला है। इतने करीब आने पर एस्टरॉयड के धरती के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव में आने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन नासा ने टकराव जैसी संभावना के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , asteroid 2023 MX2, asteroid 2023 MR1, asteroid 2023 MN1

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.