31, 110, और 150 फीट की विनाशकारी चट्टानों से है आज धरती को खतरा!

एस्टरॉयड 2023 OS3 आज धरती की ओर बढ़ रहा है जो कि 31 फीट का चट्टानी टुकड़ा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Asteroid 2023 OQ3 का साइज बड़ा है।
  • 2023 OD5 भी आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला है।
  • एस्टरॉयड धरती की तरफ आकर्षित हो जाएं, हो सकती है संभावना।

नासा ने आज के लिए 3 एस्टरॉयड के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। 

नासा ने आज धरती की ओर आने वाले तीन एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है। एस्टरॉयड की संरचना दरअसल ग्रहों के जैसी ही बताई जाती है। यानि कि ये भी खनिज पदार्थ आदि के बने होते हैं। ये चट्टानों की तरह ठोस और कठोर हो सकते हैं और इनकी शेप किसी खास आकार नहीं होती है। ये ऊबड़ खाबड़ आकार के हो सकते हैं। ये सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते रहते हैं। और इसी परिक्रमा के चलते ये कभी-कभी पृथ्वी की दिशा में भी सीधे सामने चले आते हैं। ऐसे में धरती से एस्टरॉयड की टक्कर होने का खतरा भी बना रहता है। 

जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी, जो कि नासा की शाखा है, एस्टरॉयड की दिशा और गति पर नजर रखते हुए इन्हें ट्रैक करती है ताकि कोई एस्टरॉयड धरती के लिए किसी प्रकार का खतरा पैदा न करे। एस्टरॉयड इतनी बड़ी संख्या में मौजूद हैं कि कई बार एक से ज्यादा एस्टरॉयड भी धरती की ओर बढ़ रहे होते हैं। नासा ने आज के लिए 3 एस्टरॉयड के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 OS3 आज धरती की ओर बढ़ रहा है जो कि 31 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। यह धरती के करीब 962,000 किलोमीटर तक आने वाला है। यह एक बस के जितना बड़ा है। इसका आकार तुलनात्मक रूप से छोटा है, इसलिए नासा ने इससे खतरे जैसी कोई आशंका जाहिर नहीं की है। यह धरती के करीब से गुजरने वाला है। इसके अलावा एस्टरॉयड 2023 OQ3 भी आज धरती के करीब से गुजरने वाला है। यह 110 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो कि एक बड़े हवाई जहाज के जितना है। यह 1,510,000 किलोमीटर तक धरती के करीब आने वाला है। 

Asteroid 2023 OQ3 का साइज बड़ा है जो कि धरती से टकराने जैसी स्थिति में बहुत ही विनाशकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा एक तीसरा एस्टरॉयड 2023 OD5 भी आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला है। यह 150 फीट का है। नासा ने इसकी तुलना भी एक बड़े हवाई जहाज से की है। धरती के सबसे करीबी बिंदु पर पहुंचने के बाद इसकी दूरी 5,310,000 किलोमीटर रह जाएगी। नासा ने इस एस्टरॉयड के भी धरती से टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है। लेकिन एस्टरॉयड धरती की तरफ आकर्षित हो जाएं, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.