54 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आ रहे 250 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड, NASA ने किया सावधान!

एस्टरॉयड ट्रैकिंग के लिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जुलाई 2023 09:33 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड बड़े खगोलीय पिंड के गुरुत्वाकर्षण से आकर्षित होकर टकरा सकते हैं।
  • नासा के अनुसार, एस्टरॉयड सौरमंडल के एक बड़े हिस्से में फैले हैं।
  • धरती से एस्टरॉयड की टक्कर बहुत ही दुर्लभ घटना मानी जाती है।

JPL ने आज 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक सौरमंडल के बारे में काफी कुछ पता लगा चुके हैं। इसमें 8 ग्रहों के अलावा बड़ी संख्या में उपग्रह और एस्टरॉयड भी मौजूद हैं। एस्टरॉयड बड़े खगोलीय पिंड के गुरुत्वाकर्षण से आकर्षित होकर उससे टकरा भी सकते हैं। पृथ्वी का ही आकार देखें तो इसका व्यास 12,756 किलोमीटर है। पृथ्वी के ऊपर घूम रहे स्पेस शटल भी इसकी एक परिक्रमा में 1.5 घंटा ले लेता है, जबकि शटल की रफ्तार 27,880 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। नेशनल साइंस फाउंडेशन के मुताबिक, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण 9.8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से किसी वस्तु को अपनी ओर खींच सकता है। ऐसे में एस्टरॉयड का धरती की ओर खिंच जाना बहुत आश्चर्य की बात नहीं कही जाती है। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, एस्टरॉयड सौरमंडल के एक बड़े हिस्से में फैले हैं। इनका साइज 500 फीट से लेकर कई किलोमीटर तक बड़ा सकता है। नासा पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी करती है और एस्टरॉयड से सावधान करती रहती है। आज फिर से नासा द्वारा 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

एस्टरॉयड ट्रैकिंग के लिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) लगातार काम कर रही है। JPL ने आज 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। ये दोनों ही एस्टरॉयड धरती के बेहद पास से गुजरने वाले हैं। इनमें से एक है एस्टरॉयड 2023 OU नाम का। यह 68 फीट बड़ा चट्टानी टुकड़ा है। जो कि एक प्लेन जितना बड़ा हो सकता है। यह 6.7 लाख किलोमीटर की दूरी तक धरती के करीब आने वाला है, जिसके बाद यह अपनी कक्षा में घूमता हुआ आगे बढ़ जाएगा। 

लेकिन इससे कई गुना बड़ा एक और एस्टरॉयड धरती की ओर आज रफ्तार पकड़े हुए है। आज एस्टरॉयड 2023 NR1 भी पृथ्वी की ओर आ रहा है। यह 240 फीट का एस्टरॉयड है। Asteroid 2023 NR1 के लिए नासा का कहना है कि 1,120,000 किलोमीटर के दायरे से होकर धरती के पास से गुजरने वाला है। इसकी स्पीड 54710 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। ये दोनों ही एस्टरॉयड आज धरती के लिए संभावित खतरा लिए इसकी तरफ बढ़ रहे हैं। नासा ने हालांकि, इनके धरती से टकराने जैसी जानकारी नहीं दी है। धरती से एस्टरॉयड की टक्कर बहुत ही दुर्लभ घटना मानी जाती है। लेकिन संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.