51 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आज धरती की ओर आ रहा 656 फीट का एस्टरॉयड! अब क्या होगा!

एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2023 10:25 IST
ख़ास बातें
  • आज एस्टरॉयड 2023 CL3 धरती के पास से गुजरने जा रहा है।
  • इसकी स्पीड 51 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है।
  • किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम बताई जाती है।

एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं।

अंतरिक्ष में लाखों किलोमीटर की दूरी पर बड़ा खतरा पृथ्वी के लिए इन दिनों मंडरा रहा है। यह खतरा एस्टरॉयड के रूप में मौजूद है जो एक के बाद एक पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। कई एस्टरॉयड इतने करीब से गुजर चुके हैं कि उनकी दिशा में जरा सा परिवर्तन भी पृथ्वी पर भारी तबाही ला सकता था। कुछ चट्टानी टुकड़े तो चांद जितने करीब आकर पृथ्वी के पास से गुजर चुके हैं। आज फिर से एक एस्टरॉयड 2023 CL3 के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट नासा की ओर से जारी किया गया है। यह हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। क्या यह धरती से टकराने वाला है? आइए जानते हैं नासा का इस बारे में क्या कहना है। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी, जो लगातार एस्टरॉयड पर नजर बनाए रखती है, ने आज एस्टरॉयड 2023 CL3 के धरती के पास से गुजरने का अलर्ट जारी किया है। यह एस्टरॉयड 656 फीट का बताया जा रहा है जो कि बहुत बड़ा साइज है। नासा कहती है कि 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में 2023 CL3 को लेकर वैज्ञानिक अलर्ट पर हैं। इतना बड़ा एस्टरॉयड अगर पृथ्वी के पास से गुजरेगा तो इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। 

एस्टरॉयड 2023 CL3 उन एस्टरॉयड की लिस्ट में शामिल है जो पृथ्वी के लिए खतरा हो सकते हैं। यह एस्टरॉयड धरती के जब सबसे करीब होगा तो दोनों खगोलीय पिंडों के बीच की दूरी 72 लाख किलोमीटर के लगभग रहेगी। इसकी स्पीड 51 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। इतनी ज्यादा स्पी़ड पर अगर यह पृथ्वी से टकरा जाता है तो यहां बड़ी तबाही मच सकती है। हालांकि, किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम बताई जाती है। नासा ने हाल में किसी भी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। 

एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं, जिसकी संभावना कही जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.