आज 5 फरवरी को नजर आएगा स्‍नो मून, जानें इस बार क्‍या होगा खास

Snow moon 2023 : बताया जा रहा है कि पूर्णिमा की शाम मध्य-उत्तरी अक्षांश में लोगों को आकाश में दक्षिण की तरफ देखने पर बृहस्पति और मंगल ग्रह भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2023 14:46 IST
ख़ास बातें
  • पूर्णिमा से पहले दिख सकते हैं सौर मंडल के ग्रह
  • नजर आ सकते हैं बृहस्‍पति और मंगल
  • 5 फरवरी को भारत समेत दुनियाभर में दिखेगा पूर्णिमा का चांद

Snow moon 2023 : पूर्णिमा तब होती है जब चंद्रमा सूर्य से पृथ्वी की विपरीत दिशा में होता है।

फरवरी महीने की पूर्णिमा कई मायनों में खास होने वाली है। इसे स्‍नो मून (Snow Moon) भी कहा जाता है, जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, 4 फरवरी को रात लगभग 09:30 बजे से होगी और यह 5 फरवरी को रात लगभग 11:58 बजे खत्‍म होगी। भारत में इसे माघ पूर्णिमा या शुक्‍ल पूर्णिमा भी कहा जाता है। रिपोर्टों के अनुसार, पूर्णिमा तब होती है जब चंद्रमा सूर्य से पृथ्वी की विपरीत दिशा में होता है। बताया जा रहा है कि पूर्णिमा की शाम मध्य-उत्तरी अक्षांश में लोगों को आकाश में दक्षिण की तरफ देखने पर बृहस्पति और मंगल ग्रह भी दिखाई देंगे। 

इसके अलावा, शुक्र ग्रह को भी पूर्णिमा की शाम चांद निकलने से पहले आकाश में देखा जा सकेगा। हालांकि भारत में यह ग्रह कितने बजे देखे जा सकेंगे, इसकी जानकारी अभी मिलना बाकी है। यहां एक बात ध्‍यान देने वाली है कि पूर्णिमा और हमारे सौर मंडल के तमाम ग्रहों को देखने के लिए आपके इलाके में मौसम साफ होना चाहिए। सर्दियों में उत्तर भारत के इलाके कोहरे से जूझते हैं, इस वजह से ग्रहों और पूर्णिमा को देखने का अनुभव खराब हो सकता है। 

टाइम एंड डेट के अनुसार, ‘स्नो मून' नाम उत्तरी अमेरिका की जनजातियों से निकला हुआ है। ये जनजातियां भोजन की कमी और बर्फीले मौसम में शिकार नहीं कर पाने के कारण इस पूर्णिमा को हंगर मून भी कहा करते थे। 5 फरवरी के बाद अगली पूर्णिमा के लिए 7 मार्च तक इंतजार करना होगा। 

पूर्णिमा का चांद आसमान में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए खास अवसर होता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो 5 फरवरी को चंद्रमा की कुछ शानदार तस्‍वीर खींच सकते हैं। जिस तरह भारत में स्‍नो मून को शुक्‍ल पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है, उसी तरह से चीन में वहां का पारंपरिक लूनार कैलेंडर फरवरी की पूर्णिमा को अपना पहला महीना मानता है।   
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.