Chandra Grahan 2020: भारत में 5 जून को दिखाई देगा Lunar Eclipse, घर बैठे यहां देखे लाइव

जून का फुल मून 5 और 6 जून को पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण के साथ आ रहा है और पूर्णिमा 6 जून को सुबह 12:42 बजे आईएसटी पर होगी। यह भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से दिखाई देगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 जून 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • 5 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2020)
  • भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2020
  • घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकते हैं पूरा पेनुम्ब्रल चंद्रग्रहण

पेनुम्ब्रल चंद्रग्रहण जून 2020 भारत से भी दिखाई देगा

एक और चंद्र ग्रहण नज़दीक है और यह इस साल लगने वाले कुल चार चंद्रग्रहणों में दूसरा ग्रहण है। यह भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा। यह ग्रहण आंशिक रूप से चलने वाला एक ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी भाग, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है, के जरिए आगे बढ़ेगा। इस तरह के पेनुम्ब्रल ग्रहण को अक्सर सामान्य पूर्ण चंद्रमा मान लिया जाता है। इसे स्ट्राबेरी मून एक्लिप्स, मीड मून एक्लिप्स, हनी मून एक्लिप्स आदि नामों से भी जाना जाता है।
 

पेनुम्ब्रल चंद्रग्रहण क्या होता है?

एक लूनर एक्लिप्स (चंद्रग्रहण) तीन प्रकार के चंद्र ग्रहणों में से एक है - फुल, आंशिक और पेनुम्ब्रल। एक चंद्रग्रहण के दौरान, पृथ्वी सूर्य की कुछ रोशनी को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है और पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से को, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है, चंद्रमा के सभी या कुछ भाग को कवर करता है। क्योंकि पृथ्वी की छाया के डार्क कोर की तुलना में पेनुम्ब्रा थोड़ा हल्का डार्क होता है, इसलिए इस ग्रहण को देखना मुश्किल है। यही कारण है कि कभी-कभी पेनुम्ब्रल लूनर एक्लिप्स को लोगों द्वारा पूर्ण चंद्रग्रहण मान लिया जाता है।
Advertisement
 

जून फुल मून या स्ट्रॉबैरी मून

Space.com की रिपोर्ट के अनुसार, जून का फुल मून 5 और 6 जून को पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण के साथ आ रहा है और पूर्णिमा 6 जून को सुबह 12:42 बजे आईएसटी पर होगी। यह भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से दिखाई देगा, हालांकि, उत्तरी अमेरिका और अधिकांश दक्षिण अमेरिका इसे नहीं देख पाएंगे। जून में आने वाले फुल मून का नाम स्ट्रॉबेरी मून भी होता है, क्योंकि यह यूएस के कुछ हिस्से में स्ट्रॉबेरी की कटाई के मौसम के समय आता है।
 

जून 2020 का चंद्रग्रहण कब और कहां देखना है?

पेनुम्ब्रल चंद्रग्रहण 5 जून को रात 11:15 बजे शुरू होगा और 6 जून को सुबह 2:34 बजे तक चलेगा, जो लगभग तीन घंटे और 18 मिनट का है। यह पूर्वी अफ्रीका, मध्य पूर्व, दक्षिणी एशिया सहित भारत और ऑस्ट्रेलिया से दिखाई देगा। नासा के आंकड़ों के अनुसार, यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और यूरोप के पूर्वी तट पर रहने वाले लोगों को मूनराइज़ के समय दिखेगा और जापान और न्यूजीलैंड के लोगों को मूनसेट के समय दिखाई देगा।
 

पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण कैसे देखें?

पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को देखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन Slooh और Virtual Telescope सहित लोकप्रिय यूट्यूब चैनल ऐसी घटनाओं को लाइवस्ट्रीम करने के लिए जाने जाते हैं। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट 2.0 भी इस ग्रहण का एक लाइव वेबकास्ट दिखा सकता है, जिसे खगोलविज्ञानी Gianluca Masi द्वारा चलाया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.