पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने

रिसर्च में 10 अहम बिंदुओं पर बात की गई है। ये बिंदु चिंता पैदा करने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2026 15:22 IST
ख़ास बातें
  • क्लाइमेट चेंज को लेकर शोध पृथ्वी के लिए चिंता जाहिर करता है।
  • महासागरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है।
  • मिट्टी की कार्बन को सोखने की क्षमता लगातार घट रही है।

ESA की ओर से नया शोध जारी किया है जो पृथ्वी के लिए चिंता जाहिर करता है।

Photo Credit: Freepik

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर वैज्ञानिक लगातार चिंताजनक परिणामों पर पहुंच रहे हैं। हर साल पृथ्वी और इसके तेजी से बदलते वातावरण के बारे में कई वैज्ञानिक शोध जारी किए जाते हैं। Future Earth, Earth League, और World Climate Research Programme ने इस बार भी एक ऐसा ही शोध जारी किया है जो पृथ्वी के लिए चिंता जाहिर करता है। रिसर्च का 2025 संस्करण संकट की आहट दे रहा है। इसमें कहा गया है कि महासागरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। साथ ही मिट्टी की कार्बन को सोखने की क्षमता लगातार घट रही है। क्या हैं इसके मायने, ग्लोबल क्लाइमेट पर क्या होगा इसका असर, आइए जानते हैं।  

शोधकर्ताओं ने क्लाइमेट चेंज के तहत धरती की जलवायु और वातावरण में आ रहे बदलावों को लेकर चिंता जाहिर की है। ESA के अनुसार, Future Earth, Earth League, और World Climate Research Programme की ओर से 2025 का नया रिसर्च एडिशन पेश किया गया है। इस रिसर्च में 10 अहम बिंदुओं पर बात की गई है। ये बिंदु चिंता पैदा करने वाले हैं। 

Advertisement

रिसर्च में इन दस अहम चिंताओं के बारे में बताया गया है-

  • पहला यह कि धरती तेजी से गर्म हो रही है। 
  • दूसरा यह कि महासागरों का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। 
  • तीसरी चिंता जताई गई है मिट्टी की कार्बन को सोखने की क्षमता घटती जा रही है। 
  • चौथा परिणाम यह कि क्लाइमेट चेंज तेजी हो रहा है और विविधता कम होती जा रही है। और ये दोनों एक दूसरे को बढ़ा रहे हैं। 
  • पांचवां यह कि भूजल स्तर बहुत तेजी से गिर रहा है। 
  • छठवां यह कि मच्छर अब अधिक ज्यादा तापमान में भी जिंदा रह सकते हैं जिससे डेंगू जैसी बीमारियां पहले से ज्यादा घातक हो रही हैं। 
  • सातवां यह कि बढ़ते तापमान के साथ लोगों की काम करने की क्षमता लगातार घट रही है। 
  • आठवां यह कि वातावरण में कार्बन की मात्रा बहुत तेजी से बढ़ रही है। 
  • नौवां कार्बन क्रेडिट मार्केट में आ रही समस्याओं को बताया गया है। 
  • दसवां यह कि इन सभी चिंताओं को रोकने के लिए कमजोर संयुक्त पॉलिसी का होना। 

अंतरिक्ष में लगातार पृथ्वी की निगरानी कर रहे सैटेलाइट्स की मदद से इन मुद्दों से संबंधित जानकारी इकट्ठा की गई है। यह इस बात का संकेत है कि यदि तत्काल समाधान नहीं खोजे गए तो एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। इन निष्कर्षों को लेकर इन पर काम करने की तत्काल आवश्यकता की ओर वैज्ञानिक इशारा करते हैं। रिपोर्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इन समस्याओं से निपटने के लिए उचित निर्णय लिए जाएं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.