30 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा 140 फीट का एस्ट्रॉयड! 11 सिंतबर के लिए NASA का अलर्ट

अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि 11 सिंतबर को, यानि कि कल यह एस्ट्रॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2022 18:02 IST
ख़ास बातें
  • NEOWISE टेलीस्कोप ने किया है एस्ट्रॉयड का स्पॉट
  • यह एयरप्लेन के साइज का है
  • इसके धरती से टकराने की संभावना अभी नहीं बताई गई है

इंफॉर्मेशन जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने इस नए एस्ट्रॉयड के बारे में सूचना जारी की है।

अगस्त में पृथ्वी के करीब से कई एस्ट्रॉयड गुजरे हैं। और अब सितंबर में भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में हमारी आंखों के सामने कई खगोलीय घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई एस्ट्रॉयड का धरती के पास से गुजरना भी शामिल है। अब NASA ने एक और एस्ट्रॉयड के पृथ्वी की ओर बढ़ने की सूचना जारी की है। नासा के वाइड फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (WISE) टेलीस्कोप ने 2022 क्यूएफ2 (Asteroid 2022 QF2) नामक एस्ट्रॉयड को स्पॉट किया है। 

अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि 11 सिंतबर को, यानि कि कल यह एस्ट्रॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। नियर अर्थ ऑब्जेक्ट वाइड फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (NEOWISE) नासा द्वारा चलाया जा रहा एक अद्भुत टेक प्रोजेक्ट है। यह एक एस्ट्रोनॉमी स्पेस टेलीस्कोप है जिसे हमारे सोलर सिस्टम में मौजूद ज्यादा से ज्यादा एस्ट्रॉयड के बारे में पता लगाने के काम पर लगाया गया है। 
Advertisement

हाल ही में इसने एक खतरनाक एस्ट्रॉयड को स्पॉट किया है जो कि कल पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। इसका साइज 140 फीट चौड़ा बताया गया है। अगर यह धरती से टकरा जाता है तो यह आसानी से एक बड़े शहर को तबाह कर सकता है। और अगर यह टकराव होता है तो उसके बाद पैदा होने वाले कंपन के कारण आसपास के क्षेत्र में भी बड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। तो नासा इसके बारे में क्या कहता है? क्या यह पृथ्वी से टकरा सकता है?

इंफॉर्मेशन जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL), स्मॉल बॉडी डेटाबेस एंड सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टूडियोज (CNEOS) ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इसका नाम 2022 QF2 है। इसे 19 अगस्त को सौरमंडल में स्पॉट किया गया था। कल यह धरती के पास से गुजरेगा और यह पृथ्वी के 70 लाख किलोमीटर की रेंज में होगा। एस्ट्रॉयड की स्पीड 30,384 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। अगर आखिरी वक्त में यह अपनी दिशा में कोई बदलाव कर लेता है तो इसे धरती तक पहुंचने में केवल दो दिन का समय लगेगा। 
Advertisement

अभी तक जो जानकारी नासा की ओर से जारी की गई है, उसके मुताबिक एस्ट्रॉयड धरती के पास से जरूर गुजरेगा लेकिन इसका रास्ता काफी सेफ है, इसके धरती से टकराने की संभावना अभी नहीं बताई गई है। इस बीच एस्ट्रॉयड पर लगातार NEOWISE टेलीस्कोप की नजर है, अगर कुछ बदलाव होता है तो तुरंत इसके बारे में सूचना दी जाएगी। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.