इस तरह उपवास करने से जल्दी घटता है मोटापा! नई स्टडी में दावा

इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने, और मोटापे को घटाने में मददगार पाई गई

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2025 20:34 IST
ख़ास बातें
  • मोटापे के कारण हृदय और रक्त वहनियों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने में सहायक
  • स्पेन में अधिक वजन और मोटापे वाले पुरुषों की संख्या 70% बताई गई है।

बहुत से लोग मोटापे को काबू करने के लिए उपवास का सहारा ले रहे हैं।

आजकल बहुत से लोग मोटापे को काबू करने या खत्म करने के लिए उपवास, या अंगेजी में 'फास्टिंग' का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों आंतरायिक उपवास (intermittent fasting) भी बहुत चलन में आ गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि ऐसा उपवास जो भोजन ग्रहण करने के बीच में अंतराल उपलब्ध करवाता हो। यानी कि एक निश्चित अंतराल पर आधारित उपवास को इंटरमिटेंट फास्टिंग कह देते हैं। इस तरह के उपवास को अब एक और स्टडी सहारा देती है जिससे प्रमाण मिलते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने, और मोटापे को घटाने के लिए महत्वपूर्ण शारीरिक प्रक्रियाओं को बढ़ाने में सहायक है। 

स्पेन में अलग-अलग संस्थानों के शोधकर्ताओं ने मिलकर इस स्टडी को कंडक्ट किया है। इस स्टडी का मकसद यह समझना था कि इंटरमिटेंट फास्टिंग के प्रोग्राम, जैसे कि समय-प्रतिबंधित भोजन (Time Restricted Eating), फैट-लॉस और हेल्थ को कैसे प्रभावित करते हैं। स्टडी में 30 से 60 वर्ष की आयु के 197 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिन्हें अधिक वजन या मोटापे की श्रेणी में रखा गया था।

12 हफ्तों के दौरान इन प्रतिभागियों को न्यूट्रीशन से संबंधित गाइडेंस दिया गया। प्रतिभागी इस दौरान भूमध्यसागरीय आहार का सेवन कर रहे थे। निष्कर्ष पाया गया कि अगर हेल्दी खाने की आदतों के साथ इंटरमिटेंट फास्टिंग को भी जोड़ दिया जाए तो मोटापे के शिकार लोगों का उपचार करने में मदद मिलती है और इस प्रक्रिया में तेजी आती है। स्टडी को Nature Medicine में प्रकाशित किया गया है। 

इस स्टडी में कहा गया है कि शाम को 5 बजे से पहले आखिरी भोजन करना और रात को कुछ न खाना सबक्यूटेनियस एब्डॉमिनल फैट (subcutaneous abdominal fat) यानी पेट पर त्वचा के नीचे मौजूद चर्बी को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। सबक्यूटेनियस फैट उसे कहते हैं जो हमारी त्वचा के ठीक नीचे मौजूद होता है। स्पेन में अधिक वजन और मोटापे वाले पुरुषों की संख्या 70% बताई गई है। जबकि महिलाओं में यह प्रतिशत 50 का है। यह मल्टीपल मेटाबॉलिक डिसॉर्डर से भी जुड़ा है और धीरे-धीरे इससे कार्डियोवेस्कुलर बिमारी यानी हृदय और रक्त वहनियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.