पहली बार ब्रिटेन की संसद में रोबोट ने दिया भाषण, लेकिन बीच में आ गई नींद, जानें पूरा मामला

चर्चा का विषय था कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रचनात्मक उद्योग (creative industry) के लिए कोई खतरा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • एआई-दा (Ai-Da) नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट ने की चर्चा
  • आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस पर हुई बात
  • चर्चा को तकनीकी खामी का भी सामना करना पड़ा

रिपोर्टों के अनुसार, चर्चा को तकनीकी खामी का सामना करना पड़ा, क्‍योंकि रोबोट स्‍लीपिंग मोड में चला गया। उसे रीबूट कर चर्चा को आगे बढ़ाया गया।

संसद में नेताओं के भाषण तो हमने सुने हैं, लेकिन ब्रिटेन की संसद में मंगलवार को एक विशेष स्‍पीकर ने अपनी बात रखी। यह एक इंसान नहीं, बल्कि रोबाेट था। एआई-दा (Ai-Da) नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स (House of Lords) को संबोधित किया। चर्चा का विषय था कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रचनात्मक उद्योग (creative industry) के लिए कोई खतरा है। रिपोर्टों के अनुसार, चर्चा को तकनीकी खामी का सामना करना पड़ा, क्‍योंकि रोबोट स्‍लीपिंग मोड में चला गया। उसे रीबूट कर चर्चा को आगे बढ़ाया गया। 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रोबोट, कम्‍युनिकेशंस और डिजिटल कमिटी के मेंबर्स से बात कर रहा था। बताया जाता है कि चर्चा के दौरान रोबोट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। इसके बाद रोबोट के क्रिएटर एडन मेलर ने उसे रिबूट किया और चर्चा को आगे बढ़ाया। Ai-Da को साल 2019 में एडन मेलर ने बनाया था। बाद में रोबोट को कॉर्नवाल-बेस्‍ड इंजीनियर आर्ट्स ने अपने कंट्रोल में ले लिया।

बातचीत के दौरान कमिटी मेंबर ने रोबोट से पूछा कि आप कला का निर्माण कैसे करते हैं और यह मानव कलाकारों के काम से कैसे अलग है। जवाब में रोबोट ने कहा कि वह अपनी आंखों में लगे कैमरों से अपनी पेंटिंग्‍स का इस्‍तेमाल कर सकता है। रोबोट ने कहा कि मैं जीवित नहीं हूं, फ‍िर भी मैं आर्ट बना सकता हूं। रोबोट ने यूके की संसद को बताया कि आर्ट बनाने में टेक्‍नॉलजी की भूमिका बढ़ती रहेगी। जिस तरह से हम आर्ट बनाते हैं उस पर टेक्‍नॉलजी का पहले से ही बहुत प्रभाव पड़ा है। आर्ट के बारे में बात करते हुए रोबोट ने यह भी कहा कि आर्ट में कई चीजें हो सकती है, पेंटिंग से लेकर ड्राइंग और कविता तक। रोबोट ने बताया कि वह इन सभी का अभ्‍यास करता है। 

रोबोट ने कमिटी को बताया कि वह अपनी पेंटिंग्स को उसकी आंखों में लगे कैमरों, एआई एल्गोरिदम और रोबोटिक आर्म की मदद से कैनवास पर पेंट करता हूं। Ai-Da ने ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का एक चित्र भी बनाया था। ब्रिटिश सांसद रोबोट के तर्कों से प्रभावित नजर आए। गौरतलब है कि एआई का इस्‍तेमाल लोगों की जिंदगी में बहुत तेजी से बढ़ा है। आने वाले वक्‍त में रोबोटों की एक पूरी फौज तैयार हो सकती है, जो हर तरह के टास्‍क को पूरा करेगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HUmanoid roBOt, Robot, UK parliament, science news latest
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.