Hubble से खींची गई Orion तारामंडल की फोटो, लगती है सपनों की दुनिया!

Orion Nebula के लिए कहा गया है कि यह 24 प्रकाश वर्षों में फैला है, यह इतना पास और बड़ा है कि इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2022 18:14 IST
ख़ास बातें
  • अलनीतक, सैफ और रिगल तारों के बीच दिखता है धूल और गैस का बादल
  • इसे Orion Nebula कहते हैं
  • सूरज से यह 1344 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है

Hubble टेलीस्कोप के माध्यम से Orion Nebula की अद्भुत तस्वीर ली गई है

Photo Credit: NASA

रात के समय में विशाल आकाश में टिमटिमाते तारे, कुछ छोटे, कुछ बड़े, कुछ चमकीले तो कुछ फीके, आपका ध्यान जरूर खींचते होंगे। रात में तारों का सबसे खूबसूरत नजारा अगर कहीं देखा जा सकता है तो वह ओरियान तारामंडल है। इसमें अलनीतक, सैफ और रिगल तारों के बीच धूल और गैस का एक घना और विशाल बादल बहता है। यह बादल तारामंडलीय गैस और धूल से बना है। इसे Orion Nebula कहते हैं, यह खगोलीय पदार्थों से बने घोंसले के जैसा है जहां पर सैकड़ों नए तारे जन्म लेते हैं। Milky Way गैलेक्सी में ये जगह ऐसी है, जिसके बारे में सबसे ज्यादा स्टडी की जाती है और सबसे ज्यादा फोटो इसी के उतारे जाते हैं। 

Orion Nebula के लिए कहा गया है कि यह 24 प्रकाश वर्षों में फैला है, यह इतना पास और बड़ा है कि इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। सूरज से यह 1344 प्रकाश वर्ष दूर है। इसी वजह से यह बादल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इससे तारों के बनने की प्रक्रिया को समझा जा सकता है। Hubble टेलीस्कोप से खींची गई इसकी नई तस्वीर ऐसी लगती है मानो कि किसी बादल के कण छटा लिए काले अंतरिक्ष में चुपचाप चल रहे हों। लेकिन इसके मध्य में बेबी स्टार IX Ori के कारण शानदार कॉस्मिक एक्टिविटी होती है। NASA ने इस अद्भुत तस्वीर को अपनी वेबसाइट पर शेयर भी किया है। 

इस एक्टिविटी या इंटरेक्शन को HH 505 कहा जाता है, जो Herbig-Haro ऑबजेक्ट के नाम से भी जाना जाता है। इनके बनने में कुछ खास तरह की परिस्थितियां काम करती हैं। सबसे पहले एक बेबी स्टार की जरूरत होती है। ये तब बनते हैं जब ओरियोन स्टैलर नर्सरी घूमती हुई अपने ही भार के कारण नष्ट होने लगती है। उसके बाद जैसे जैसे ये घूमती है यह बादल में से मैटिरियल को चारों तरफ फैला देती है जिसमें बेबी स्टार बड़ा होता है। 

जैसे जैसे यह पदार्थ बेबी स्टार में जुड़ता जाता है, प्लाज्मा के पावरफुल जेट स्टार के पोल से लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्टार के चारों ओर घूमने वाले कुछ मैटिरियल को तारे की बाहरी मेग्नेटिक फील्ड लाइन्स के साथ पोल्स की तरफ मोड़ दिया जाता है। ये मेग्नेटिक फील्ड लाइन्स पार्टीकल एक्सिलरेटर की तरह बर्ताव करती हैं इसलिए जब मैटिरियल पोल्स की तरफ पहुंचता है तो यह जबरदस्त स्पीड पर लॉन्च होता है। जिससे यह सुंदर नजारा पैदा होता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Orion nebula, Orion Nebula NASA, Orion constellation

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.