Blue Moon 2020: कल दिखेगा नीला चांद, इसके बाद 19 साल बाद

Blue Moon की जो सबसे आम परिभाषा है, वो यह है कि जब एक महीने में दो पूर्ण चांद यानी पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा के चांद को Blue Moon कहा जाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 18:27 IST
ख़ास बातें
  • अगला Blue Moon साल अगस्त 2023 में दिखेगा
  • Halloween पर अगला ब्लू मून साल 2039 में दिखेगा
  • आगामी ब्लू मून हर टाइम ज़ोन में देखा जा सकेगा
साल 2001 के बाद कल 31 अक्टूबर की रात को आसमान में दुर्लभ 'Blue Moon' का नज़ारा देखने को मिलेगा। बता दें, जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरे चांद को 'ब्लू मून' कहा जाता है। NASA का कहना है कि यह हर 19 साल में हैलोवीन के समय पड़ता है। कहने को इसे ब्लू मून कहा जाता है, लेकिन असल में देखने पर यह चांद इतना नीला नहीं होता। हालांकि हैलोवीन पर डर का माहौल बनाने के लिए यह फुल मून काफी होगा। नासा के अनुसार, साल 2020 के बाद अगली बार यह 'ब्लू मून' हैलोवीन पर साल 2039 में दिखाई देगा। बता दें, हैलोवीन (Halloween) एक तरह का भूतिया त्यौहार है, जिसे पश्चिमी देशों के लोग 31 अक्टूबर की रात को मनाते हैं, इस रात सभी लोग भूतिया पोशाक पहनकर पार्टीज़ करते हैं। धीरे-धीरे इसे भारत में भी सेलिब्रेट किया जाने लगा है।  

NASA ने अपने ब्लॉग में समझाया है कि Blue Moon हर ढ़ाई साल में दिखाई देता है। साल 2020 के बाद यह ब्लू मून अगस्त 2023 में, मई 2026 में और दिसंबर 2028 में दिखाई देगा। वहीं, हर 19 साल में यह ब्लू मून हैलोवीन की रात को दिखाई देता है, इसे Metonic cycle के नाम से जाना जाता है। ब्लू मून अक्टूबर हार्वेस्ट मून के बाद आता है। सैद्धांतिक रूप से यह सर्दियों की शुरुआत को दर्शाता है।

FarmersAlmanac के अनुसार, आखिरी बार हैलोवीन ब्लू मून साल 2001 में दिखाई दिया था, लेकिन इसे केवल सेंट्रल एंड पेसिफिक टाइम ज़ोन में देखा गया था। हालांकि, आगामी मून को सभी टाइम ज़ोन में देखा जा सकते है जो कि काफी दुर्लभ है। रिपोर्ट बताती है कि आखिरी बार हैलोवीन फुल ब्लू मून सभी टाइम ज़ोन में 1944 में देखा गया था।
 

क्या होता है Blue Moon

Blue Moon की जो सबसे आम परिभाषा है, वो यह है कि जब एक महीने में दो पूर्ण चांद यानी पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा के चांद को Blue Moon कहा जाता है। हालांकि, एक अन्य परिभाषा कहती है कि जब एक सीज़न में चार फुल मून्स होते हैं, तो तीसरे चांद को ब्लू मून कहा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NASA, Blue Moon, Halloween
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  3. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  7. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  8. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  2. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  3. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  4. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  6. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  7. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.