Google Doodle ने ग्रीन हाउस इफेक्ट की खोज करने वाली साइंटिस्ट को किया याद, जानें Eunice Newton Foote के बारे में

Google के अनुसार, यूनिस न्यूटन फुटे 17 जुलाई 1819 को कनेक्टिकट में जन्मीं थीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 09:58 IST
ख़ास बातें
  • आज Eunice Newton Foote का 204वां जन्मदिवस है।
  • यूनिस एक महिला अधिकार कार्यकर्ता भी थीं।
  • उनका सबसे बड़ा योगदान ग्रीन हाउस प्रभाव की खोज में बताया जाता है।

Google आज Doodle के माध्यम से अमेरिकी वैज्ञानिक यूनिस न्यूटन फुटे का जन्मदिन मना रहा है।

Photo Credit: Google

Google आज Doodle के माध्यम से अमेरिकी वैज्ञानिक यूनिस न्यूटन फुटे (Eunice Newton Foote) का जन्मदिन मना रहा है। आज Eunice Newton Foote का 204वां जन्मदिवस है। यूनिस एक महिला अधिकार कार्यकर्ता भी थीं। उनका सबसे बड़ा योगदान ग्रीन हाउस प्रभाव की खोज में बताया जाता है। सबसे पहले उन्होंने ही इसके बारे में पता लगाया था कि ग्रीन हाउस इफेक्ट क्या होता है, और धरती के लगातार गर्म होने में इसका क्या योगदान है। 

Google के अनुसार, यूनिस न्यूटन फुटे 17 जुलाई 1819 को कनेक्टिकट में जन्मीं थीं। उन्होंने ट्रॉय फीमेल सेमिनरी नामक एक स्कूल में पढ़ाई की जो कि स्टूडेंट्स को साइंस लेक्चर अटेंड करने और कैमिस्ट्री लैब में भाग लेने के लिए बढ़ावा देता था। इस तरह से साइंस और इससे जुड़ी खोजें फुटे के जीवन के अभिन्न अंग बन गए। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी बहुत काम किया। सिनेसा फॉल्स में 1848 में उन्होंने पहला विमेन राइट्स कन्वेंशन अटेंड किया था। 
यह उस समय की बात है जब महिलाओं का साइंस से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था, और उन्हें साइंस और इसमें की जाने वाली खोजों के लायक नहीं समझा जाता था। फुटे ने ग्लास सिलेंडर के अंदर पारा थर्मोमीटर रखे और पता लगाया कि जिस सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड थी, वह सूरज की रोशनी में सबसे ज्यादा गर्म हुआ। यानि कि जितनी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड, उतनी ज्यादा गर्मी। 

आज यही खोज ग्लोबल वॉर्मिंग को बता रही है कि कैसे लगातार कार्बन उत्सर्जन धरती को दोगुनी तेजी से गर्म करता जा रहा है, और क्लाइमेट चेंज के भयावह परिणाम दुनिया के हर कोने में देखने को मिल रहे हैं। इस खोज के बाद फुटे ने एटमॉस्फेरिक स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी के बारे में भी खोज की। अमेरिका में ये पहली दो खोजें थीं जो किसी महिला साइंटिस्ट ने की थीं। 1856 में एक पुरुष वैज्ञानिक द्वारा उनके इस काम को अमेरिकी एसोसिएशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस में प्रस्तुत किया गया। उसके बाद ग्रीन हाउस पर बहुत सारे और भी एक्सपेरिमेंट हुए और जाना गया कि कैसे कार्बन डाइऑक्साइ़ड सूरज की गर्मी को धरती पर ही रोक लेती है और धरती का तापमान बढ़ा रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.