Elon Musk का ‘मंगल’ प्‍लान, लाल ग्रह तक कैसे पहुंचेगा इंसान, यह तस्‍वीर देखकर समझ जाएंगे आप

उन्होंने ट्विटर पर एक स्‍पेसक्राफ्ट की तस्वीर को कैप्शन के साथ शेयर किया। लिखा कि यह एक दिन मंगल पर होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 18:55 IST
ख़ास बातें
  • मस्‍क ने कई मौकों पर इंसानों को लाल ग्रह पर ले जाने की बात कही है
  • उनका नया ट्वीट इसी मिशन से जुड़ा हुआ है
  • यह उस दिन की कल्‍पना की है, जब स्‍पेसएक्‍स का रॉकेट मंगल पर होगा

फोटो में दिख रहा रॉकेट स्पेसएक्स का स्टारशिप प्रोजेक्ट है। यह एक रीयूजेबल रॉकेट सिस्टम है। वर्तमान में कंपनी इस पर काम कर रही है।

टेस्‍ला और स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) यूं ही कोई बात नहीं कहते। उनके हरेक ट्वीट के पीछे कोई ना कोई बड़ी बात छुपी होती है। दूर की सोचने वाले मस्‍क के लिए अगला बड़ा टार्गेट मंगल (Mars) मिशन है। वह इसके लिए गंभीर दिखाई दे रहे हैं। मस्‍क ने कई मौकों पर इंसानों को लाल ग्रह पर ले जाने की बात कही है। अपने हालिया ट्वीट में एलन मस्‍क ने भविष्‍य के एक लॉन्‍च पैड की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है कि यह एक दिन मंगल पर होगा। तस्‍वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एलन मस्‍क, मंगल ग्रह पर रॉकेट लॉन्‍च पैड सेटअप करने की बात कर रहे हैं। 

अपने ट्वीट में एलन मस्‍क ने उस दिन की कल्‍पना की है, जिस दिन एक रॉकेट सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की सतह पर उतरेगा। उन्होंने ट्विटर पर एक स्‍पेसक्राफ्ट की तस्वीर को कैप्शन के साथ शेयर किया। लिखा कि यह एक दिन मंगल पर होगा।
 

फोटो में दिख रहा रॉकेट स्पेसएक्स का स्टारशिप प्रोजेक्ट है। यह एक रीयूजेबल रॉकेट सिस्टम है। वर्तमान में कंपनी इस पर काम कर रही है। स्पेसएक्स ने हाल ही में अमेरिका में अपनी स्टारबेस साइट पर एक स्टारशिप बूस्टर के स्‍टैटिक इंजन फायर को टेस्‍ट किया है। स्पेसएक्स के अनुसार, रॉकेट सिस्टम को लंबे समय की इंटरप्लेनेटरी उड़ानों पर चालक दल और कार्गो दोनों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह इंसान को चंद्रमा पर लैंड करने में मदद करेगा और मंगल व उससे आगे की यात्रा कराएगा।
Advertisement

एलन मस्‍क के ट्वीट पर अनुमान लगाएं तो उन्‍होंने न सिर्फ मंगल ग्रह के उपनिवेश की संभावना की कल्पना की है, बल्कि इसके बारे में काफी आश्वस्त भी हैं। हालांकि साल 2011 में भी एलन मस्‍क ने कहा था कि वह अगले 10 साल में इंसान को मंगल ग्रह (Mars Planet) पर ले जाएंगे। इस साल उनके इस बयान पर कई यूजर्स ने सवाल किए थे। हालांकि मस्‍क का यही कहना है कि वह मंगल ग्रह को इंसानों के लिए एक जगह के तौर पर डेवलप करना चाहते हैं। इसी क्रम में उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स स्टारशिप प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह रॉकेट क्रू और कार्गो को मंगल और उसके आगे भी लेकर जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.