अंतरिक्ष में दिखी ‘आइंस्‍टीन रिंग’, दुनिया के सबसे बड़े स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने ली फोटो

Einstein ring : क्‍वासर का नाम RX J1131-1231 है जो हमारी पृथ्वी से लगभग 6 अरब प्रकाश वर्ष दूर क्रेटर तारामंडल में स्थित है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 13:39 IST
ख़ास बातें
  • जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने ली फोटो
  • 6 अरब प्रकाश वर्ष दूर आइंस्‍टीन रिंग को किया कैप्‍चर
  • गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग के कारण नजर आते हैं धब्‍बे

आइंस्टीन रिंग की खूबी इसके चार चमकीले धब्बे हैं। गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग नामक एक घटना की वजह से धब्‍बे नजर आते हैं।

Photo Credit: ESA

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने एक क्‍वासर (quasar) से पैदा होने वाली रोशनी को कैप्‍चर किया है। इसे आइंस्टीन रिंग के रूप में जाना जाता है। क्‍वासर का नाम RX J1131-1231 है जो हमारी पृथ्वी से लगभग 6 अरब प्रकाश वर्ष दूर क्रेटर तारामंडल (Crater) में स्थित है। आइंस्टीन रिंग की खूबी इसके चार चमकीले धब्बे हैं। गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग नामक एक घटना की वजह से धब्‍बे नजर आते हैं। 

खबर पर आगे बढ़ें, उससे पहले क्‍वासर क्‍या होता है, यह जानना जरूरी है। क्‍वासर एक एक्टिव गैलेक्टिक न्‍यूक्लिआई (AGNs) का सबक्‍लास है। यह बहुत चमकदार गैलेक्टिक कोर हैं जहां गैस और धूल एक ब्लैक होल में गिरने से इस तरह की रोशनी उभरती है। 
Advertisement

बात करें गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग की तो यह तब होती है जब किसी दूर की चीज जैसे क्वासर से आने वाली रोशनी स्‍पेस-टाइम से गुजरती है। इस दौरान रोशनी चारों तरफ मुड़ जाती है और रिंग जैसी आकृति नजर आती है। 

क्‍वासर RX J1131-1231 एक युवा आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद सुपरमैसिव ब्लैक होल है। यह बहुत ज्‍यादा पदार्थ यानी मैटर को खाते समय पावरफुल एनर्जी उत्सर्जित करता है। इस क्वासर की रोशनी के लिए गुरुत्‍वाकर्षण लेंस का काम एक अनाम आकाशगंगा का लेंस कर रहा है। वह इस रिंग के बीच नीले पॉइंट के रूप में दिखाई देता है। 
Advertisement

लेंसिंग की वजह से क्‍वासर की रोशनी बड़ी होती है। रिपीट भी होती है। इस वजह से चार चमकीले धब्‍बे नजर आते हैं। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि ये चमकीले धब्बे असर में लेंसिंग की वजह से बने एक चमकीले धब्बे की मिरर इमेजेज हैं। 
Advertisement

आइंस्टीन रिंग जैसी इमेजेज वैज्ञानिकों की रिसर्च के लिए महत्‍वपूर्ण हैं। सुदूर ब्रह्मांड में क्‍या कुछ है और वह कैसा हो सकता है, इसकी एक झलक आइंस्‍टीन रिंग से मिलती है। गुरुत्‍वाकर्षण लेंसिंग के कॉन्‍सेप्‍ट को सबसे पहले अलबर्ट आइंस्‍टीन ने अनुमानित किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  4. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  4. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  5. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  6. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  9. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  10. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.