शोध में दावा- पृथ्‍वी के इनर कोर ने घूमना बंद कर दिया, उल्‍टी दिशा में कर सकता है रोटेट

रिसर्चर्स लंबे समय से यह मानते आ रहे हैं कि पृथ्‍वी का आंतरिक कोर रोटेट होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 11:11 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टडी में किया गया दावा
  • हर 35 साल बाद दिशा बदलता है
  • रोटेशन का एक चक्र करीब सात दशक का होता है

नेचर जियोसाइंस मैगजीन में पब्लिश शोध में इस बारे में बात की गई है। शोध में पिछले 6 दशकों के भूकंपों की भूकंपीय तरंगों का विश्‍लेषण किया गया।

क्‍या हमारी पृथ्‍वी किसी बड़े बदलाव से गुजर रही है। पृथ्‍वी के अंदर कुछ ऐसा हो रहा है, जिसकी पूरी जानकारी मिलना अभी बाकी है? रिपोर्टों पर भरोसा किया जाए, तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पृथ्वी के आंतरिक कोर  (inner core) ने बाकी ग्रह की तरह उसी समान दिशा में घूमना बंद कर दिया है। एक स्‍टडी में कहा गया है कि पृथ्‍वी का इनर-कोर रोटेशन रुका हुआ है। साल 2009 में इसमें एक हॉल्‍ट देखा गया और फिर यह आश्चर्यजनक रूप से विपरीत दिशा में मुड़ गया। रिसर्चर्स लंबे समय से यह मानते आ रहे हैं कि पृथ्‍वी का आंतरिक कोर रोटेट होता है। 

रिपोर्टों में बताया गया है कि पृथ्‍वी का निर्माण क्रस्ट, मेंटल और कोर परतों से मिलकर हुआ है। पृथ्‍वी के केंद्र में स्थित आंतरिक कोर को साल 1936 में पहली बार पहचाना गया था। यह पृथ्‍वी की सतह से 5 हजार किलोमीटर नीचे बताया जाता है, जिसकी चौड़ाई करीब 7 हजार किलोमीटर है। 

नेचर जियोसाइंस मैगजीन में पब्लिश शोध में इस बारे में बात की गई है। शोध में पिछले 6 दशकों के भूकंपों की भूकंपीय तरंगों का विश्‍लेषण किया गया। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी के शियाओडोंग सॉन्ग और यी यांग द्वारा किए गए इस अध्ययन में आंतरिक कोर की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। 

स्‍टडी करने वाले इन लेखकों का कहना है कि पृथ्‍वी के आंतरिक कोर का घूर्णन साल 2009 के आसपास रुक गया और फिर विपरीत दिशा में मुड़ गया। इन रिसर्चर्स ने न्‍यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि उनका मानना है कि पृथ्‍वी का आंतरिक कोर रोटेट करता है। यह पृथ्वी की सतह के सापेक्ष आगे और पीछे एक झूले की तरह रोटेट होता है। रिसर्चर्स का कहना है कि इस रोटेशन का एक चक्र करीब सात दशक का होता है। 

इसका मतलब है कि यह हर 35 साल बाद दिशा बदलता है। रिसर्चर्स को लगता है कि पृथ्‍वी के आंतरिक कोर ने 1970 के दशक की शुरुआत में अपनी दिशा बदली और 2040 के मध्य में फिर से ऐसा हो सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.