Asteroids : पृथ्‍वी को मिटा देना चाहते हैं एस्‍टरॉयड! आज 4 चट्टानी आफतें आ रहीं करीब, जानें इनके बारे में

Asteroids : ये सभी एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 09:42 IST
ख़ास बातें
  • आज 4 एस्‍टरॉयड आ रहे पृथ्‍वी के करीब
  • इनमें से 2 का आकार एयरोप्‍लेन जितना बड़ा है
  • हाालांकि किसी भी एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। हमारे सौर मंडल के बाकी ग्रहों की तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं।

पृथ्वी के करीब से एस्‍टरॉयड्स (Asteroids) का गुजरना जारी है। ये वो चट्टानी ‘आफतें' हैं, जो हमारे ग्रह की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करती हैं। जब भी कोई एस्‍टरॉयड धरती के नजदीक आता है, तो वैज्ञानिक उसे मॉनिटर करते हैं। ऐसा करना बेहद जरूरी है, क्‍योंकि अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही हो सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का एस्‍टरॉयड-वॉच प्रोग्राम यह बताता है कि किस दिन कितने एस्‍टरॉयड हमारे करीब आ रहे हैं। आज यानी 14 अगस्‍त का दिन इस लिहाज से काफी महत्‍वपूर्ण है। पृथ्‍वी आज 4 चट्टानी आफतों का सामना करेगी। इनके बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 

NASA की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी के अनुसार, 14 अगस्‍त को पृथ्‍वी के करीब आ रहा सबसे बड़ा एस्‍टरॉयड 110 फुट साइज का हो सकता है। एक हवाई जहाज के जितना बड़ा। इसका नाम है- एस्‍टरॉयड (2023 PQ)। एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित यह एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी करीब 7 लाख 56 हजार किलोमीटर रह जाएगी। अंतरिक्ष की विशालता के आगे यह दूरी बेहद मामूली है। इस वजह से यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल है। हालांकि इसके हमारे ग्रह से टकराने की संभावना नहीं है। 

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहे दूसरे एस्‍टरॉयड का नाम है- एस्‍टरॉयड (2023 PA1)। यह करीब 98 फुट चौड़ा है यानी एक एयरोप्‍लेन के बराबर और यह 25 लाख 20 हजार किलोमीटर तक पृथ्‍वी के करीब आएगा। इसके भी पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। तीसरी चट्टानी आफत का नाम है- एस्‍टरॉयड (2023 OE5)। यह 59 फुट चौड़ा हो सकता है, यानी एक घर के जितता बड़ा। यह भी अपोलो ग्रुप से जुड़ा एस्‍टरॉयड है और पृथ्‍वी के करीब आने पर दोनों के बीच दूरी 15 लाख 50 हजार किलोमीटर तक सिमट जाएगी। इसके भी पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। 

चौथा एस्‍टरॉयड जो आज पृथ्‍वी के करीब आ सकता है। उसका नाम है- (2023 PS)। यह करीब 56 फुट चौड़ा है और 25 लाख 40 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी के करीब से गुजर सकता है। इसे भी हमारे ग्रह के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना गया है। 
Advertisement

नासा के अनुसार, एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। हमारे सौर मंडल के बाकी ग्रहों की तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.