अंतरिक्ष में दिखा पृथ्वी का नया साथी, अब होंगे 2 चांद?

Arjun 2025 PN7 नाम का एक एस्टरॉयड धरती के पास नजर आया है जिसे वैज्ञानिक धरता का नया चांद कह रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Arjun 2025 PN7 नाम का एक एस्टरॉयड धरती के पास नजर आया है
  • अनुमान है कि 2080 तक ये इसी तरह धरती के साथ-साथ चलता रहेगा
  • 2025 में खोजा गया PN7 एस्टरॉयड अर्जुन क्लास से संबंधित है

Arjun 2025 PN7 नाम का एक एस्टरॉयड धरती के पास नजर आया है

धरती को उसका एक नया छोटा चांद मिल गया है। वैज्ञानिकों ने इसे अर्जुन 2025 पीएन 7 (Arjun 2025 PN7) नाम दिया है। दरअसल यह एक छोटा एस्टरॉयड है जो धरती के करीब मौजूद है। रोचक बात यह है कि एस्टरॉयड धरती के चारों ओर नहीं बल्कि सूरज के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह 2080 तक धरती के साथ-साथ चलता रहेगा। आइए जानते हैं धरती के इस नए साथी के बारे में कुछ रोचक बातें। 

Arjun 2025 PN7 नाम का एक एस्टरॉयड धरती के पास नजर आया है जिसे वैज्ञानिक धरता का नया चांद कह रहे हैं। अनुमान है कि 2080 तक ये इसी तरह धरती के साथ-साथ चलता रहेगा। वैज्ञानिकों ने (via) इसे क्वासी मून (Quasi moon) कहा है। यानी आधा चांद जिसने 1960 में धरती का चक्कर लगाना शुरू किया था और 2080 तक यह ऐसे ही घूमता रहेगा। 2025 में खोजा गया PN7 एस्टरॉयड अर्जुन क्लास से संबंधित है। यह क्षुद्रग्रहों का एक विशेष समूह है, जो सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षाओं के समान ही परिक्रमा करते हैं। 

ये एस्टरॉयड या क्षुद्रग्रह हमारे ग्रह से वास्तविक चंद्रमाओं की तरह गुरुत्वाकर्षण द्वारा बंधे नहीं हैं, लेकिन ये लंबे समय तक हमारे आस-पास रहते हैं, और ऐसे घुमावदार पथ बनाते हैं जिससे देखने पर ऐसा लगता है मानो ये पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हों। लेकिन असल में ये सूर्य की परिक्रमा कर रहे होते हैं। 

वैज्ञानिक कहते हैं कि पीएन7 जैसे अर्ध-चंद्रमा लगातार सूरज का चक्कर लगाते रहते हैं। साथ ही इनकी परिक्रमा का समय पृथ्वी के समान ही है, तथा वे सूर्य की परिक्रमा लगभग एक वर्ष में करते हैं, लेकिन उनके ऑर्बिट थोड़े भिन्न होते हैं, जिसके कारण वे समय के साथ कभी पास आ जाते हैं या कभी दूर भी चले जाते हैं। पृथ्वी के इन विचित्र साथी एस्टरॉयड्स की कहानी 1991 VG की खोज के साथ शुरू हुई थी। 1991 VG पृथ्वी जैसी कक्षा में पाया गया पहला क्षुद्रग्रह था। उस समय इसके इतने करीब पहुँचने पर कई अजीबोगरीब धारणाएँ वैज्ञानिकों के मन में आईं जिनमें एक यह भी शामिल था कि यह कोई एलियन प्रॉब हो सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Arjun 2025 PN7, PN7, Arjuna, Arjuna PN7, Quasi moon

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  4. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  5. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  7. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  9. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  10. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.