मंगल ग्रह पर बत्तख! Nasa के क्यूरियोसिटी रोवर ने खींची तस्‍वीर, जानें पूरा मामला

Mars : क्यूरियोसिटी रोवर को साल 2011 में लॉन्‍च किया गया था, तब से लेकर अबतक इसने मंगल ग्रह से जुड़ी कई अनोखी तस्‍वीरें हमारे लिए खींची हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • क्यूरियोसिटी रोवर के मास्‍ट कैमरा ने ली तस्‍वीर
  • आकृति मंगल ग्रह की मौसमी हलचलों की वजह से बनी है
  • क्यूरियोसिटी रोवर ने कई दिलचस्‍प तस्‍वीरें अबतक ली हैं

यह आकृति मंगल ग्रह की मौसमी हलचलों की वजह से बनी है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का क्यूरियोसिटी रोवर (Curiosity Rover) बीते कई साल से मंगल ग्रह (Mars) को टटोल रहा है। वह ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को तलाश रहा है। क्यूरियोसिटी रोवर को साल 2011 में लॉन्‍च किया गया था, तब से लेकर अबतक इसने मंगल ग्रह से जुड़ी कई अनोखी तस्‍वीरें हमारे लिए खींची हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा ली गई इमेज में जो आकृति नजर आती है, उसे देखकर जेहन में उभरता है, अरे! यह तो एकदम बत्तख जैसा दिखता है! ऐसा लगता है कि जैसे यह आकृति किसी ने तैयार की है। क्‍या वो एलियंस हैं? आइए जानते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आकृति मंगल ग्रह की मौसमी हलचलों की वजह से बनी है। दरअसल, इस साल की शुरुआत में रोवर ने एक नुकीली चट्टान का निर्माण होते हुए देखा था। मंगल ग्रह पर बहने वाली तेज हवाओं के कारण सतह पर मिट्टी का क्षरण हो रहा था, जिससे चट्टान बन रही थी। क्यूरियोसिटी रोवर ने जब माउंट शार्प के आसपास के क्षेत्र में तस्‍वीरें लेना शुरू किया, तो यह इमेज सामने आई। 
 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, क्यूरियोसिटी रोवर अपने मास्‍ट कैमरा की मदद से इमेजेस को कैप्‍चर करता है। बाद में इन इमेजेस को मिलाकर पैनारॉमा फुटेज क्रिएट की जाती है। मास्‍ट कैमरा में दो सेंसर लगे हुए हैं। इनमें से एक मॉडरेट रेजॉलूशन वाला लेंस है, जबकि दूसरा हाई-रेजॉलूशन कैमरा है, जो दूर तक दिखाई देने वाली चीजों को कैमरे में कैद करता है। 

क्यूरियोसिटी रोवर मंगल ग्रह के बारे में आए दिन नई जानकारियां दे रहा है। कुछ अजीब तस्‍वीरों को छोड़ दें, तो यह रोवर कई तरह के टेस्‍ट भी अंजाम दे रहा है। कुछ महीने पहले क्यूरियोसिटी रोवर  ने मंगल ग्रह कार्बन सिग्‍नेचर खोजे थे, हालांकि अभी यह साबित नहीं हो सका है कि वहां कभी जीवन हुआ करता था। इसके बावजूद संभावनाएं बढ़ी हैं। अभी यह रोवर मंगल की सतह से उसके सैंपल जुटा रहा है। इनमें से कई सैंपल्‍स की जांच में वैज्ञानिकों को पता चला है कि कुछ सैंपल इस ग्रह पर जीवन के संकेत देते हैं। हालांकि यह लंबी रिसर्च का विषय है, जिस और कई और पुख्‍ता प्रमाण की जरूरत होगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  2. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  5. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  6. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  8. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  10. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.