4.5 लीटर पानी एक दिन में पीने से सच में घटता है मोटापा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मोटापा और पानी पीने को लेकर इंटरनेट पर बहुत सी जानकारियां मिल जाएंगी। लेकिन इनके पीछे कोई ठोस प्रमाण या स्टडी, या शोध वगैरह देखने को नहीं मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2023 19:27 IST
ख़ास बातें
  • पानी ज्यादा पीना वेट लॉस का कारगर तरीका नहीं बन सकता है।
  • पानी पेट में जाकर बहुत जल्दी बॉडी द्वारा सोख लिया जाता है।
  • खाने में जरूरी बदलाव करके मोटापा जल्दी कम किया जा सकता है।

स्टडी के आधार पर निष्कर्ष निकलता है कि पानी पीना वजन कम करने में बहुत अधिक कारगर नहीं है।

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि मोटापा घटाने के लिए दिन में खूब सारा पानी पीना चाहिए। इंटरनेट पर कई जगह लिखा मिलता है कि दिन में 4.5 लीटर पानी पीना मोटापा कम करता है! इसके पीछे दावा किया जाता है कि पानी कैलोरी बर्न करता है और भूख को घटाता है, जिससे मोटापा कम होता है। हालांकि इसके पीछे कितने सच्चाई है, इस रिपोर्ट के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं। 

मोटापा और पानी पीने को लेकर इंटरनेट पर बहुत सी जानकारियां मिल जाएंगी। लेकिन इनके पीछे कोई ठोस प्रमाण या स्टडी, या शोध वगैरह देखने को नहीं मिलता है। एनडीटीवी ने इन भ्रांतियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

भ्रांति 1- पानी कैलोरी बर्न करता है 
एक स्टडी के मुताबिक, 14 लोगों पर एक प्रयोग किया गया। उन्हें 500 मिलीलीटर पानी पिलाया गया जिसने आराम की स्थिति में बॉडी द्वारा खर्च होने वाली एनर्जी को बढ़ा दिया। यानि कि किसी भी तरह के व्यायाम से पहले बॉडी जो कैलोरी बर्न करती रहती है, उसमें इसने 24% की वृद्धि की। लेकिन यह प्रभाव केवल एक घंटे तक ही देखा गया। यानि कि एक 70 किलो वजन के इंसान में यह केवल 20 कैलोरी ही बर्न कर सकता है। 
Advertisement

इसी तरह 8 अन्य लोगों पर एक स्टडी की गई जिसमें फ्रिज के ठंडे पानी ने एनर्जी की खपत को नॉर्मल पानी की तुलना में 4% ज्यादा बढ़ाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस ठंडे पानी को बॉडी टेम्परेचर तक लाने में भी बॉडी ने कुछ कैलोरी इस्तेमाल की। लेकिन यह प्रभाव भी एक घंटे तक ही देखा गया। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पानी पीने से बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न नहीं हो सकती हैं। दिन में अतिरिक्त 1.5 लीटर पानी पीकर कोई व्यक्ति केवल कुछ कैलोरी ही बर्न कर सकता है। 

भ्रांति 2- खाने के साथ पानी पीना भूख कम करता है 
Advertisement
खाने के साथ पानी भूख कम करता है। यह सुनने में सही लगता है, क्योंकि पेट में खाली जगह में अगर पानी भरा होगा तो खाने के लिए जगह नहीं बचेगी और खाना कम खाया जाएगा। कई स्टडी इस बात का पक्ष भी लेती हैं। लेकिन असल में यह उतना सीधा नहीं है, जितना कि सुनने में लगता है। इसके बारे में भी कई स्टडी की गई हैं। 

एक स्टडी में मध्यम उम्र के लोगों को शामिल किया गया। उनको खाने के साथ पानी पीने की सलाह दी गई। और पाया गया कि 12 हफ्तों के अंदर उन्होंने इस तरीके से 2 किलो वजन कम किया। इस स्टडी के तहत युवा लोगों को भी शामिल किया गया। लेकिन मध्यम उम्र के लोगों की तुलना में युवा लोगों में वजन में कोई कमी नहीं पाई गई। चाहे उन्होंने खाने के साथ पानी पीया या नहीं। 
Advertisement

इन सब स्टडी के आधार पर निष्कर्ष निकलता है कि पानी पीना वजन कम करने में बहुत अधिक कारगर नहीं है। हां, यह भूख को कुछ हद तक कम कर सकता है, लेकिन लम्बी अवधि के लिए वेट लॉस का कारगर तरीका नहीं बन सकता है। क्योंकि पानी पेट में जाकर बहुत जल्दी बॉडी द्वारा सोख लिया जाता है और पेट फिर से खाली हो जाता है। तो अगर आप भी वजन कम करने के लिए सिर्फ ज्यादा पानी पीने की आदत पर निर्भर हैं तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। पानी अधिक पीने पर जोर देने की बजाए खाने में जरूरी बदलाव करके मोटापा जल्दी कम किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.