Pig Kidney in Human Body : सुअर की किडनी इंसान में लगा दी डॉक्‍टरों ने, एक महीने बाद भी कर रही काम

Pig Kidney in Human Body : डॉक्‍टरों को अबतक लग रहा है कि यह सच में मानव अंग (human organ) की तरह काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 13:41 IST
ख़ास बातें
  • सुअर की किडनी को ब्रेन-डेड व्‍यक्ति में किया गया ट्रांसप्‍लांट
  • एक महीने बाद भी किडनी कर रही है काम
  • डॉक्‍टरों को उम्‍मीद, भविष्‍य में मरीजों में भी हो सकेंगी ऐसी सर्जरी

ट्रांसप्‍लांट के बाद डॉक्‍टरों ने देखा कि किडनी ने फौरन यूरीन पैदा करना शुरू कर दिया।

Photo Credit: NYU Langone Health via

डॉक्‍टरों ने एक सुअर की किडनी को ब्रेन-डेड व्‍यक्ति में सफलतापूर्वक ट्रांसप्‍लांट किया है। एक महीने से भी ज्‍यादा समय तक किडनी सामान्‍य तरीके से काम करती रही। डॉक्‍टरों को उम्‍मीद है कि भविष्‍य में इस तरह की सर्जरी को गंभीर मरीजों में भी आजमाया जा सकेगा। दुनियाभर के वैज्ञानिक ऐसे प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें इंसान की जिंदगी को बचाने के लिए जानवरों के अंगों का इस्‍तेमाल किया जाए। मौजूदा मामले में सुअर की क‍िडनी एक महीने तक इंसान के शरीर में काम करती रही और डॉक्‍टर यह ट्रैक करने वाले हैं कि दूसरे महीने किडनी कैसे परफॉर्म करती है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्‍टरों को अबतक लग रहा है कि यह सच में मानव अंग (human organ) की तरह काम कर रही है। एनवाईयू लैंगोन ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. रॉबर्ट मोंटगोमरी ने कहा कि 14 जुलाई को उनकी टीम ने एक मृत व्यक्ति की किडनी को आनुवंशिक रूप से संशोधित (genetically modified) सुअर की सिंगल किडनी से बदल दिया था। 
Advertisement

डॉक्‍टरों ने देखा कि किडनी ने फौरन यूरीन पैदा करना शुरू कर दिया। डॉक्‍टरों का मानना है कि भविष्‍य में सुअर की किडनियों को गंभीर रूप से बीमार मरीजों में प्रत्‍यारोपित किया जा सकेगा। यह ट्रांसप्‍लांट की जाने वालीं किडनि‍यों की कमी को भी पूरा करेगी।  

न्‍यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, न्‍यू यॉर्क के रहने वाले मौरिस "मो" मिलर 57 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर के कारण अचानक ब्रेन डेड हो गए। परिवार ने उनका शरीर दान कर द‍िया। उनके परिवार का कहना है कि मौरिस हमेशा से ही दूसरों की मदद करना चाहते थे। भविष्‍य में मेडिकल से जुड़ी किताबों में स्‍टूडेंट्स उनके बारे में पढ़ेंगे।  
Advertisement

एनिमल-टु-ह्यूमन ट्रांसप्‍लांट के प्रयास कई दशकों से हो रहे हैं। डॉक्‍टरों को ज्‍यादातर बार इसमें नाकामयाबी मिली है। अब रिसर्चर्स जेनेटिकली मॉडिफाइड सुअरों का इस्‍तेमाल इंसानी शरीर में ट्रांसप्‍लांटेशन के लिए कर रहे हैं। इसमें उन्‍हें कुछ सफलता मिली है। अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन यह विचार कर रहा है कि क्‍या कुछ गंभीर रोग‍ियों में सुअर का हार्ट और किडनी ट्रांसप्‍लांट करने की मंजूरी दी जाए। हालांकि अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.