45 साल पहले क्‍या एलियंस ने भेजा था Wow! सिग्‍नल? नई रिसर्च में सामने आई यह जानकारी

Alien Signal : रिसर्चर्स ने सिग्‍नल वाली संभावित जगह को स्‍कैन करने के लिए टेलिस्‍कोपों की मदद ली। लेकिन उन्‍हें कुछ हासिल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 12:19 IST
ख़ास बातें
  • 1800 प्रकाश-वर्ष दूर सैजिटेरीअस तारामंडल से आया था सिग्‍नल
  • वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र की जांच की
  • उन्‍हें एलियन लाइफ का कोई सबूत नहीं मिला

Alien Signal : वैज्ञानिकों ने ना सिर्फ वाव सिग्‍नल के आसपास के क्षेत्र की जांच की, बल्कि आकाश में उन क्षेत्रों को भी टटोला, जहां तारकीय घनत्‍व (stellar densities) अधिक है।

करीब 45 साल से एक सिग्‍नल ने वैज्ञानिकों को रोमांचित किया हुआ है। इसे वाव (Wow) सिग्‍नल कहा जाता है। साल 1977 में जब यह सिग्‍नल धरती पर आया था, तब साइंटिस्‍ट इसकी उत्पत्ति का पता नहीं लगा पाए थे। इस साल उन्‍हें बड़ी कामयाबी मिली। सिग्‍नल के सोर्स को लेकर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि यह 1800 प्रकाश-वर्ष दूर सैजिटेरीअस तारामंडल में स्थित एक सूर्य जैसे तारे से आया होगा। इसके बाद वैज्ञानिकों ने पड़ताल शुरू कर दी कि क्‍या इस सिग्‍नल का संबंध एलियंस से है।  रिसर्चर्स ने सिग्‍नल वाली संभावित जगह को स्‍कैन करने के लिए टेलिस्‍कोपों की मदद ली। लेकिन उन्‍हें कुछ हासिल नहीं हुआ है। तथाकथित वाव सिग्‍नल इस बार खाली आया। वैज्ञानिकों को सिग्‍नल के सोर्स के आसपास एलियन जीवन के सबूत नहीं मिले हैं। 

स्‍पेसडॉटकॉम से बातचीत में प्रोजेक्‍ट सहयोगी वेल फराह ने कहा कि उन्‍होंने ना सिर्फ वाव सिग्‍नल के आसपास के क्षेत्र की जांच की, बल्कि आकाश में उन क्षेत्रों को भी टटोला, जहां तारकीय घनत्‍व (stellar densities) अधिक है। इनमें गैलेक्टिक सेंटर और गैलेक्टिक डिस्क भी शामिल है। हालांकि अभी कई और तारे हैं, जिन्‍हें खोजे जाने की जरूरत है। 

वाव सिग्‍नल को ‘एलियन ब्रॉडकास्‍ट' भी कहा जाता है। यह सिग्‍नल 15 अगस्त 1977 को ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में बिग ईयर टेलीस्कोप ऑब्‍जर्वेट्री ने रिसीव किया था। इसे वाव नाम मिला। खगोलशास्त्री जेरी एहमैन ने इसे यह नाम दिया था। बताया जाता है कि करीब 1 मिनट और 12 सेकंड तक यह सिग्‍नल स्‍पॉट हुआ था।  

माना जा रहा था कि हमारी आकाशगंगा में एक ऐसी बुद्धिमान सभ्यता है, जो खुद के बारे में बताना चाहती है। संभवत: उसी ने सिग्‍नल ने ब्रॉडकास्‍ट किया था। हालांकि अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने बताया था कि रिसर्चर्स ने बार-बार उस जगह पर खोज की, जहां सिग्‍नल मिला था, लेकिन उन्‍हें कुछ हाथ नहीं लगा। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिस जगह से इस सिग्‍नल के आने का अनुमान लगाया गया था, वहां से भी वैज्ञानिकों को कोई क्‍लू नहीं मिला। लेकिन वैज्ञानिकों ने इस सिग्‍नल को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। उनकी तलाश जारी है। 
Advertisement

सिग्‍नल के बारे में खास बात है कि इसे जेरी एहमन ने डिकोड किया था। सिग्नल को डिकोड करने के बाद उन्होंने एक खास कूट साइन- 6EQUJ5 पर लाल रंग से घेरा बनाकर उसके पास Wow! लिख दिया था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.