सैटेलाइट लेकर उड़ रहा चीनी रॉकेट टूटकर धरती पर गिरा, जान बचाने के लिए भागे लोग, देखें Video

Space Rocket falls back on Earth : रॉकेट ने शिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरी थी। वह अपने साथ चीन और फ्रांस द्वारा मिलकर बनाया गया सैटेलाइट लेकर उड़ा था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जून 2024 15:43 IST
ख़ास बातें
  • एक चीनी रॉकेट का टुकड़ा धरती पर गिरा
  • आबादी वाले इलाके में गिरा रॉकेट
  • इसका वीडियो भी सामने आया है

घटनास्‍थल पर मौजूद लोग काफी डर गए थे। अपनी जान बचाने के लिए वह रोड पर भागने लगे।

Photo Credit: Twitter

Space Rocket falls back on Earth : क्‍या अंतरिक्ष को लेकर चीन की महत्‍वाकांक्षाएं दुनिया को खतरे में डाल रही हैं? अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) काफी वक्‍त से आरोप लगाती रही है कि चीन जिन रॉकेट्स के जरिए स्‍पेसक्राफ्ट्स को लॉन्‍च करता है, उनके निपटारे की सही योजना नहीं बनाता। इसका एक उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन के Long March 2-C रॉकेट एक हिस्‍सा पृथ्‍वी पर आबादी वाले इलाके में वापस गिर गया। इस रॉकेट की मदद से चीन ने सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा था। थोड़ी देर बाद ही इसका एक हिस्‍सा धरती पर गिर गया। 

रिपोर्टों के अनुसार, लॉन्‍च के बाद हुए विस्‍फोट की वजह से लॉन्‍ग मार्च 2 सी रॉकेट का टुकड़ा पृथ्‍वी पर गिरा। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोगों को सड़कों पर भागते हुए देखा जा सकता है। रॉकेट का एक टुकड़ा आबादी वाले इलाके में गिर जाता है। इस घटना में जान-माल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 
Advertisement
 

रॉकेट ने शिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरी थी। वह अपने साथ चीन और फ्रांस द्वारा मिलकर बनाया गया सैटेलाइट लेकर उड़ा था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रॉकेट का एक हिस्सा (बूस्टर) वापस धरती पर आ गिरा। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, घटनास्‍थल पर मौजूद लोग काफी डर गए थे। अपनी जान बचाने के लिए वह रोड पर भागने लगे। आग लगा हुआ रॉकेट का टुकड़ा आबादी के बीच गिर गया। लॉन्ग मार्च 2C में नाइट्रोजन टेट्रोक्साइड  (nitrogen tetroxide) और अनसिमेट्रिकल डाइमेथिलहाइड्राजिन (UDMH) का हाइपरगोलिक मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है, जो इंसानों के लिए जहरीला होता है। 

रॉकेट के गिरने से क्‍या लोग इन चीजों के संपर्क में आए होंगे, इस बारे में अभी कोई इन्‍फर्मेशन नहीं दी गई है। अच्‍छी बात यह रही कि बूस्‍टर के गिर जाने के बावजूद मिशन सफल रहा। सैटेलाइट सफलता पूर्वक ऑर्बिट में पहुंच गया है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.