चीन बना रहा है खुद का सूरज, 16 करोड़ डिग्री सेल्सियस पहुंचाया तापमान

टोकामक डिवाइस को परमाणु संलयन प्रक्रिया को रिप्रोड्यूस करने के लिए डिजाइन किया गया है। यही प्रक्रिया सूर्य और अन्य तारों में भी घटित होती है जिससे उष्मा और प्रकाश उत्पन्न होता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जून 2021 21:07 IST
ख़ास बातें
  • इस प्रोजेक्ट पर चीन, भारत और यूएस समेत 35 देश कर रहे हैं काम
  • न्यूक्लियर फ्यूज़न के साथ काम करने की दिशा में वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता
  • माना जाता है कि सूर्य के अन्तर्भाग में है 15 मिलियन सेल्सियस का तापमान

साल 2020 में कोरिया के KSTAR रिएक्टर ने 20 सेकेंड तक 100 मिलियन प्लाज्मा तापमान बरकरार रखते हुए एक रिकॉर्ड बनाया था।

चीन के एक्सपेरिमेंटल एडवांस्ड सुपरकन्डक्टिंग टोकामक (EAST) ने एक लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रयोग में इसने 101 सेकेंड के समय तक 216 मिलियन फॉरेनहाइट यानि कि 120 मिलियन सेल्सियस का प्लाज्मा तापमान बनाकर रखा। इतना ही नहीं, "कृत्रिम सूर्य" पर काम कर रहे वैज्ञानिक 288 मिलियन फॉरेनहाइट (160 मिलियन सेल्सियस) का तापमान 20 सेकेंड तक बनाए रखने में कामयाब हुए।  

हेफई के इंस्टीच्यूट ऑफ प्लाज्मा फिजिक्स ऑफ द चाइनीज़ एकेडमी ऑफ साइंसेज (ASIPP) में स्थित टोकामक डिवाइस को परमाणु संलयन प्रक्रिया को रिप्रोड्यूस करने के लिए डिजाइन किया गया है। यही प्रक्रिया सूर्य और अन्य तारों में भी घटित होती है जिससे उष्मा और प्रकाश उत्पन्न होता है। यह प्रयोग नियंत्रित न्यूक्लियर फ्यूज़न के द्वारा असीमित स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करवाने हेतु किया गया था। इससे पिछला रिकॉर्ड 180 मिलियन फॉरेनहाइट (100 मिलियन सेल्सियस) को 100 सेकेंड तक बनाए रखने का था जो कि अब टूट गया है। न्यूक्लियर फ्यूज़न के साथ काम करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। 

शेनझेन की साउदर्न यूनिवर्सिटी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फिजिक्स डिपोर्टमेंट के निदेशक ली मीयाओ ने ग्लोबल टाइम्स से एक बयान में कहा, "चीनी वैज्ञानिकों का यह प्रयोग लम्बे समय तक एक स्थिर तापमान बनाए रखने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।"  

New Atlas की एक रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक फिलहाल इस तरह के रिएक्शन को ट्रिगर करने के मकसद से उपकरणों की व्यापक किस्मों पर कार्य कर रहे हैं। मगर विशेषज्ञों का कहना है कि EAST जैसी डोनट के आकार की टोकामक डिवाइस काफी भरोसेमंद हैं। इस डिवाइस में चुम्बकीय कॉइल की एक सीरीज होती है जो कि उच्चतापमान वाली हाइड्रोजन प्लाज्मा को अपने स्थान पर रिएक्शन होने तक होल्ड करके रख सकती है। 
Advertisement

चीन का "कृत्रिम सूर्य" प्रयोग इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) का ही हिस्सा है। यह एक ग्लोबल साइंज प्रोजेक्ट है जो कि विश्व का सबसे बड़ा न्यूक्लियर फ्यूज़न रिएक्टर होगा जब यह 2035 में परिचालित होने लगेगा। इस प्रोजेक्ट पर चीन, भारत, जापान, साउथ कोरिया, रूस और यूएस जैसे 35 देश काम कर रहे हैं। न्यूक्लियर फ्यूज़न घटित होते समय उसके साज के लिए 100 मिलियन सेल्सियस तापमान को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। सन् 2020 में कोरिया के KSTAR रिएक्टर ने 20 सेकेंड तक 100 मिलियन प्लाज्मा तापमान बरकरार रखते हुए एक रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा माना जाता है कि सूर्य के अन्तर्भाग में 15 मिलियन सेल्सियस का तापमान रहता है। इसका अर्थ यह निकल कर आता है कि (EAST) द्वारा उत्पादित तापमान सूर्य के तापमान का भी 7 गुना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Artificial Sun Project

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.