सौरमंडल के सबसे गर्म ग्रह पर उतरने की तैयारी कर रहा चीन!

चीन का यह मिशन इसके चांद मिशन और प्लेनेट एक्सप्लोरेशन मिशन से अलग है जिसे चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन चला रहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2022 19:24 IST
ख़ास बातें
  • चीन का यह मिशन इसके चांद मिशन और प्लेनेट एक्सप्लोरेशन मिशन से अलग है
  • इसे वीनस वोल्केनो इमेजिंग एंड क्लाइमेट एक्सप्लोरर (VOICE) नाम दिया गया है
  • इस मिशन को चीन 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है

शुक्र ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने के लिए चीन बना रहा खास मिशन

Photo Credit: NASA

सौरमंडल के सबसे गर्म ग्रह के लिए चीन बड़े मिशन की तैयारी कर रहा है। हमारे सौरमंडल के सूर्य से दूसरे नम्बर पर स्थित यह ग्रह सबसे चमकीले ग्रह के रूप में भी जाना जाता है, जिस पर अब चीन अपने नए मिशन को भेजना चाहता है। शुक्र ग्रह पर जाने के लिए चीन ने इसके लिए मिशन की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। शुक्र के वातावरण में जो केमिकल प्रक्रिया चलती हैं, उनका पता लगाने से लेकर ग्रह के बनने की प्रक्रिया तक को चीन इस मिशन के माध्यम से जानने की कोशिश करेगा। 

चीन शुक्र ग्रह के लिए जो नया मिशन तैयार कर रहा है, उसे वीनस वोल्केनो इमेजिंग एंड क्लाइमेट एक्सप्लोरर (VOICE) नाम दिया गया है। इस मिशन को चीन 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि चीन 2027 में शुक्र पर कदम रख चुका होगा। नेशनल स्पेस साइंस सेंटर की रिपोर्ट में कहा गया है,  इसके लिए जो स्पेसक्राफ्ट तैयार किया जा रहा है वह सर्कुलर पोलर ऑर्बिट में 350 किलोमीटर के एल्टीट्यूड पर घूमेगा, यानि शुक्र की सतह से 350 किलोमीटर ऊपर उड़ता हुआ यह ग्रह पर होने वाली थर्मल और केमिकल प्रोसेस का पता लगाएगा। यह वातावरण और ग्रह की सतह के बीच में चलने वाली प्रक्रियाओं का भी पता लगाएगा। साथ ही शुक्र पर जीवन की संभावनाओं को भी तलाशेगा।  
Advertisement

इसके अंदर जो साइंस इंस्ट्रूमेंट्स इस्तेमाल होंगे उनमें एक एस-बैंड पोलरीमीट्रिक सिंथेटिक अपर्चर रडार होगा। यह रडार शुक्र के वातावरण में मौजूद बादलों के पार देख सकेगा और सतह की मैपिंग कर सकेगा। इसके अलावा मिशन में एक मल्टीस्पेट्रल इमेजर भी ले जाया जाएगा जो ग्रह की निगरानी अल्ट्रावॉइलेट, विजिबल और नियर इंफ्रारेड वेवलेंथ में भी करने में सक्षम होगा। 

चीन का यह मिशन इसके चांद मिशन और प्लेनेट एक्सप्लोरेशन मिशन से अलग है जिसे चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन चला रहा है। इसमें वर्तमान में चल रहा ताइवान 1 मंगल मिशन और इसके बाद प्लान किया गया ताइवान 2 नियर अर्थ एस्ट्रॉयड मिशन व मंगल सैंपल रिटर्न मिशन शामिल है। हालांकि अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि मिशन का बजट कितना होगा और इसमें किन किन तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। 
Advertisement

सितंबर 2020 में शुक्र ग्रह जीवन की खोज के लिए गर्म विषय बन गया था। दरअसल 2020 में सितंबर में शुक्र ग्रह के वातावरण में एक ऐसे केमिकल का पता चला था जो कि पृथ्वी पर जीवन के पनपने से जुड़ा हुआ है। इस केमिकल को फॉस्फीन कहा जाता है। इसी के चलते नासा भी शुक्र के लिए तीन मिशन घोषित कर चुका है। यह कहा जा सकता है कि धरती के करीब के दोनों ग्रहों, मंगल और शुक्र पर जीवन की संभावना तलाशने में अब अंतरिक्ष वैज्ञानिक जोर शोर से जुट गए हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.