चीन ने अपने स्पेस स्टेशन में दी पाकिस्तानी को जगह! पहली बार भेजेगा विदेशी मेहमान

चीन ने तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहले विदेशी मेहमान के तौर पर पाकिस्तान से एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2025 10:04 IST
ख़ास बातें
  • चीन और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • चीन पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों चुनेगा और उनको ट्रेनिंग भी देगा।
  • पाकिस्तान को चीन का करीबी सहयोगी माना जाता है।

चीन अपने स्पेस स्टेशन पर पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री को मेहमान के रूप में भेजेगा।

चीन अपने स्पेस स्टेशन पर पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री को मेहमान के रूप में भेजेगा। चीन ने तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहले विदेशी मेहमान के तौर पर पाकिस्तान से एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की घोषणा की है। चीन की मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम संचालित करने वाली एजेंसी (China Manned Space Agency (CMSA) के मुताबिक, बीते शुक्रवार को चीन और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते में कहा गया है कि चीन पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस मिशन के लिए चुनेगा और उनको ट्रेनिंग भी देगा। 

पाकिस्तान को चीन का करीबी सहयोगी माना जाता है और दोनों देश अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। चीन के सरकारी अखबार China Daily की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजने के समझौते पर China Manned Space Agency (CMSA) और पाकिस्तान की एजेंसी Space and Upper Atmosphere Research Commission (SUPARCO) ने इस्लामाबाद में एक समारोह के दौरान हस्ताक्षर किए। समारोह में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए। 
Advertisement

चीन अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान की मदद के लिए पिछले कुछ वर्षों से उसके लिए सैटेलाइट भी लॉन्च कर रहा है। यह चीन के पाकिस्तान को अंतरिक्ष क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग का भाग है। चीन का अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग मौजूदा वक्त में पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगा रहा है। यह पिछले चार वर्षों से पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। इसे रूस के अंतरिक्ष स्टेशन Mir का प्रतिद्वंदी माना जाता है। 

चीन ने क्यों बनाया अपना अलग स्पेस स्टेशन?
Advertisement
चीन को अपना अलग स्पेस स्टेशन बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से चीन को बाहर कर दिया गया था। इसलिए चीन ने तियांगोंग का निर्माण किया। चीन को बाहर का रास्ता इसलिए दिखाया गया क्योंकि पश्चिमी देशों को चिंता थी कि चीन का स्पेस प्रोग्राम पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) यानी चीन की सेना संचालित करती है। चीन का यह स्पेस स्टेशन अब चीन और अमेरिका के बीच एक नई प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.