Chandra Grahan 2022 : आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें सभी जरूरी बातें, ऐसे देखें ऑनलाइन लाइव

Chandra Grahan 2022 : चंद्रग्रण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से होगी और यह शाम 6:18 बजे तक रहेगा। यानी भारत में चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 08:32 IST
ख़ास बातें
  • भारत में चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का होगा
  • देश के पूर्वी भागों में दिखेगा शानदार नजारा
  • भारत में शाम 5:32 बजे से इसकी शुरुआत होगी

Chandra Grahan 2022 : भारत में चंद्रग्रहण का सबसे बेहतरीन नजारा देश के पूर्वी भागों में दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी समेत पूर्वी भारत के तमाम शहरों में पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति होगी।

Chandra Grahan 2022 : देशभर में आज चंद्रग्रहण दिखाई देगा। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) होगा, जिसे भारत के विभिन्‍न शहरों में देखा जा सकेगा। चंद्रग्रण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से होगी और यह शाम 6:18 बजे तक रहेगा। यानी भारत में चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का होगा। भारत में चंद्रग्रहण का सबसे बेहतरीन नजारा देश के पूर्वी भागों में दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी समेत पूर्वी भारत के तमाम शहरों में पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति होगी। इन इलाकों में 25 अक्‍टूबर को लगा सूर्यग्रहण बेहतर नजर नहीं आया था। देश के बाकी हिस्‍सों में यानी उत्‍तर, पश्चिम और दक्षिण में लोग आंशिक चंद्रग्रहण देख पाएंगे। 

Chandra Grahan 2022 : जानकारी के अनुसार, भारत में शाम 5:32 बजे से इसकी शुरुआत होगी और शाम 6:18 बजे यह खत्‍म होगा। 46 मिनट तक चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। इसके लिए स्‍पेशल ग्‍लास की जरूरत नहीं है। अनुमान है कि दुनियाभर में 2.7 अरब लोग इस चंद्रग्रहण को देख पाएंगे। अगर आपके इलाके की मौसमी परिस्थितियां चंद्रग्रहण को देखने में बाधा पहुंचा रही हैं, तो आप इस लिंक पर https://youtu.be/BjKUlaGmE2g क्लिक करके चंद्रग्रहण को लाइव ऑनलाइन देख सकते हैं। 
Advertisement

Chandra Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों की हिंदू धर्म में काफी मान्‍यता है। हिंदू धर्म में ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण सूतक सुबह 9:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए सूतक का समय दोपहर 2:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक है।

Chandra Grahan 2022 : भारत के अलावा इसे अन्‍य एशियाई देशों, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। साल 2022 में दुनिया में 4 ग्रहण लगने थे। इनमें से 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण हैं। भारत में एक सूर्यग्रहण दिखाई दिया था, जो दिवाली के अगले दिन लगा था और आज चंद्रग्रहण की बारी है। चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इसी क्रम में सीधी रेखा में स्थित हों। चंद्रग्रहण से जुड़े अन्‍य अपडेट भी हम आपके लिए लेकर आएंगे।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.