Starliner : सुनीता विलियम्‍स को लेकर गया स्‍पेसक्राफ्ट इस दिन लौटेगा धरती पर, क्‍या अंतरिक्ष यात्री भी आएंगे? जानें

Boeing Starliner Update : स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को 5 जून को लॉन्‍च किया गया था। यह बोइंग का पहला मानव मिशन था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट के पृथ्‍वी पर आने की डेट कन्‍फर्म
  • 6 सितंबर को वापसी कर सकता है स्‍पेसक्राफ्ट
  • लेकिन इससे सुनीता विलियम्‍स नहीं करेंगी धरती पर वापसी

स्‍टारलाइन का मिशन सिर्फ 10 दिनों के प्रस्‍तावित था, लेकिन स्‍पेसक्राफ्ट में आई गड़बड़ी ने हालात बदल दिए।

Boeing Starliner Update : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स (Sunita williams) को लेकर ISS (इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन) पर गया बोइंग का स्‍टारलाइनर अब धरती पर लौटने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इसकी डेट कन्‍फर्म की है। गुरुवार को एजेंसी ने बताया कि स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट अगले शुक्रवार यानी 6 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्‍पेस स्टेशन (ISS) से बाहर निकल सकता है। अगर कोई मौसमी दिक्‍कत आई या तकनीकी सस्‍मया रिपोर्ट हुई, तब उसके लौटने में देरी हो सकती है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर सबकुछ प्‍लान के अनुसार हुआ, तो स्‍टारलाइनर कैप्सूल, अमेरिकी समय के अनुसार 6 सितंबर की शाम आईएसएस के डॉक से बाहर आ जाएगा और करीब 6 घंटे का सफर करके न्यू मैक्सिको के वाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में लैंडिंग का प्रयास करेगा।  

स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को 5 जून को लॉन्‍च किया गया था। यह बोइंग का पहला मानव मिशन था। स्‍पेसक्राफ्ट में दो अंतरिक्ष यात्री- सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर सवार हुए थे और आईएसएस पर पहुंचे थे। लॉन्‍च के अगले दिन स्‍टारलाइनर कैप्‍सूल ने सफलतापूर्वक आईएसएस पर डॉक किया था। उसके बाद परेशानियां शुरू हो गईं। 

स्‍पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक हुआ और फ‍िर उसे पांच कंट्रोल सिस्‍टम थ्रस्‍टर्स फेल हो गए। स्‍टारलाइन का मिशन सिर्फ 10 दिनों के प्रस्‍तावित था, लेकिन स्‍पेसक्राफ्ट में आई गड़बड़ी ने मिशन को वापस ना लौटने वाली सिचुएशन में ला दिया। सबसे बड़ा सवाल था कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का क्‍या होगा। 
Advertisement

कुछ दिन पहले ही नासा और बोइंग ने फैसला किया कि सुनीता और बुच को स्‍टारलाइनर से पृथ्‍वी पर वापस नहीं लाया जाएगा। इसका मतलब है कि अगर 6 सितंबर को स्‍टारलाइनर धरती पर लौटता है तो उसमें कोई भी क्रू सवार नहीं होगा। 
Advertisement

नासा बता चुकी है कि सुनीता और बुच अब क्रू-9 (Crew9) मिशन के साथ पृथ्‍वी पर लौटेंगे। वह मिशन सितंबर में लॉन्‍च होना है और अगले साल फरवरी या मार्च में धरती पर वापसी कर सकता है। इसका मतलब है कि सुनीता और बुच की पृथ्‍वी पर वापसी फरवरी या मार्च 2025 तक हो पाएगी। 

स्‍टारलाइनर का यूं लौटना बोइंग के लिए भी झटका है। कंपनी काफी वक्‍त से स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को पंख लगाने की कोशिश कर रही है। स्‍टारलाइनर मिशन सफल होता तो आने वाले दिनों में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स को एक न‍िजी प्रतिद्वंदी इस क्षेत्र में मिल जाता। ऐसा लगता है कि अब बोइंग को और कई कोशिशें करनी होंगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.