Bear Face on Mars: मंगल ग्रह पर दिखा भालू का चेहरा! तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

जून 2019 में नासा के मार्स रिकॉइनेंस ऑर्बिटर द्वारा मंगल की सतह पर लोकप्रिय "स्टार ट्रेक" स्टारफ्लीट लोगो पाया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • मनमोहक तस्वीर मार्स रिकॉइनेंस ऑर्बिटर द्वारा ली गई थी
  • मंगल ग्रह से लगभग 251 किलोमीटर ऊपर परिभ्रमण के दौरान ली गई थी फोटो
  • आकृति बटन जैसी आंखों और एक मुंह के साथ भालू का विशाल चेहरे जैसी लगती है

जून 2019 में नासा के मार्स रिकॉइनेंस ऑर्बिटर द्वारा मंगल की सतह पर लोकप्रिय "स्टार ट्रेक" स्टारफ्लीट लोगो पाया गया था

Photo Credit: HiRISE

मंगल ग्रह (Mars) के ऊपर कई बड़ी स्पेस एजेंसी रिसर्च कर रही है और अकसर यहां उन्हें कुछ न कुछ अदभुत देखने को मिलता है। एक लेटेस्ट खोज में वैज्ञानिकों ने मंगल के एक चट्टानी हिस्से में एक दिलचस्प आकृति देखी है। अंतरिक्ष से यह मुस्कुराते हुए भालू का चेहरा लगता है। यह मनमोहक तस्वीर मार्स रिकॉइनेंस ऑर्बिटर द्वारा ली गई थी, जिस समय यह मंगल ग्रह से लगभग 251 किलोमीटर ऊपर परिभ्रमण कर रहा था।

25 जनवरी को एरिजोना विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई इस तस्वीर में NASA के मार्स रिकोनिसेंस ऑर्बिटर के कैमरे में दो गोल आंखों और एक मुंह के साथ एक भालू का विशाल चेहरा लगने वाली आकृति दिखाई देती है। जैसा की हमने बताया, ऑर्बिटर द्वारा इस तस्वीर को मंगल ग्रह से लगभग 251 किलोमीटर ऊपर परिभ्रमण करते समय लिया गया था।
 

दरअसल, यह चट्टानों से बनी एक आकृति है, जिसमें भालू की आंखें असल में ग्रह पर दो बड़े क्रेटर हैं और सिर का गोलाकार पैटर्न " धंसे हुए क्रेटर" के कारण हो सकता है।

एरिजोना विश्वविद्यालय के हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE) कैमरा ब्लॉग में लिखा है, (अनुवादित) "यह फीचर कुछ हद तक भालू के चेहरे जैसा दिखता है। यह वास्तव में क्या है? V-शेप संरचना (नाक), दो क्रेटर (आंखें), और एक गोलाकार फ्रैक्चर पैटर्न (सिर) के साथ एक पहाड़ी है। सर्कुलर फ्रैक्चर पैटर्न एक दबे हुए इम्पैक्ट क्रेटर पर डिपॉजिट के जमा होने के कारण हो सकता है। हो सकता है कि नाक एक ज्वालामुखी या कीचड़ का निकास हो और डिपॉजिट लावा या मडफ्लो हो सकता है?"

NDTV के अनुसार, जून 2019 में नासा के मार्स रिकॉइनेंस ऑर्बिटर द्वारा मंगल की सतह पर लोकप्रिय "स्टार ट्रेक" स्टारफ्लीट लोगो पाया गया था। ऑर्बिटर द्वारा दक्षिण-पूर्व हेलस प्लैनिटिया क्षेत्र में मंगल ग्रह के रेत के टीले पर अजीब शेवरॉन प्रतीकों का एक सेट भी कैप्चर किया गया था। टीम का दावा है कि मंगल ग्रह पर हवा, लावा और टीलों से कई आकृति बनी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  3. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  2. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  3. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  4. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  5. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  7. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  10. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.