आजादी के 75 साल : ISRO ने दिखाया देश का पहला वर्चुअल स्‍पेस म्‍यूजियम ‘स्‍पार्क’, जानें इसकी खूबियां

इस प्‍लेटफॉर्म पर इसरो के लॉन्‍च व्‍हीकल, सैटेलाइट्स और वैज्ञानिक मशीनों से जुड़े विभिन्न डॉक्‍युमेंट्स, इमेज और वीडियो देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • इसरो की ओर से इस म्‍यूजियम का बीटा वर्जन रिलीज किया गया है
  • हर कोई इस स्‍पेस पार्क को एक्‍सेस कर सकता है
  • इसमें इसरो के इतिहास के साथ-साथ उसकी कामयाबियों को दर्शाया गया है

बीटा वर्जन तक इसरो की वेबसाइट जरिए पहुंचा जा सकता है। आप https://spacepark.isro.gov.in/introduction.html पर भी क्लिक कर सकते हैं।

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। आजादी का अमृत‍ महोत्‍सव (Amid Azadi ka Amrit Mahotsav) मनाते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने बुधवार को देश के पहले वर्चुअल स्‍पेस म्‍यूजियम को अनवील किया। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने वर्चुअल स्‍पेस म्‍यूजियम का शुभारंभ किया। इसे ‘स्‍पार्क' 'SPARK' कहा गया है। यह म्‍यूजियम इंटरैक्टिव तरीके से विभिन्न इसरो मिशनों से जुड़े डिजिटल कंटेंट का प्रदर्शन करेगा। इस प्‍लेटफॉर्म पर इसरो के लॉन्‍च व्‍हीकल, सैटेलाइट्स और वैज्ञानिक मशीनों से जुड़े विभिन्न डॉक्‍युमेंट्स, इमेज और वीडियो देखे जा सकते हैं।
 

रिलीज हुआ बीटा वर्जन 

इसरो की ओर से इस म्‍यूजियम का बीटा वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे हर कोई एक्‍सेस कर सकता है और म्‍यूजियम को देख सकता है। बीटा वर्जन तक इसरो की वेबसाइट जरिए पहुंचा जा सकता है। आप https://spacepark.isro.gov.in/introduction.html पर भी क्लिक कर सकते हैं। 
Advertisement

स्‍पार्क एक डिजिटल कंटेंट है, जिसमें इसरो के इतिहास के साथ-साथ उसकी कामयाबियों को दर्शाया गया है। ‘स्पार्क' इसरो का पहला थ्रीडी वर्चुअल स्पेस टेक पार्क है। यहां म्यूजियम है। थिएटर हैं। ऑब्‍जर्वेट्री और बगीचे भी हैं। बच्चों के खेलने के पार्क के अलावा असली दिखने वाले रॉकेट भी दिखाए गए हैं। 

स्पार्क (SPARK) का म्यूजियम ही इस वर्चुअल स्पेस टेक पार्क की प्रमुख खूबी है। इसमें इसरो की सफलताएं, सैटेलाइट्स और लॉन्च व्हीकल्स के बारे में बताया गया है। इसरो के वैज्ञानिकों की कहानियां भी यहां हैं, जिनकी वजह से आज एजेंसी इस मुकाम पर पहुंची है। वेबसाइट पर क्लिक करते ही सबसे पहले करीब साढ़े 6 मिनट का वीडियो दिखाई देता है, जो स्‍पेस टेक पार्क की एक झलक देता है। आप इसे स्किप करके भी पार्क में एंट्री कर सकते हैं। वेबसाइट के लेफ्ट टॉप साइट में दिए गए मीनू में क्लिक करके म्‍यूजियम, थिएटर और लॉबी में एंट्री कर सकते हैं।
Advertisement

हमने थिएटर को एक्‍स्‍प्‍लोर किया, जहां करीब साढ़े 16 मिनट के वीडियो में चंद्रयान-1 और मंगल मिशन के बारे में बताया गया है। अच्‍छी बात यह है कि वीडियो पूरा ना देखना हो तो थिएटर से एग्जिट भी कर सकते हैं। लोगों को स्‍पेस पार्क का बेहतर व्‍यू दिखाने के लिए कई ऐरो दिए गए हैं, जिनकी मदद से इसका बेहतरीन एक्‍सपीरियंस लिया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.