अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को मिली नए तारे बनाती गैलेक्सी!

गैलेक्सी का नाम A1689-zD1 है, जिसके किनारों पर गैस बहती देखी गई है। यह गैस गैलेक्सी के पास गर्म है और इसके 4 गुना दूरी पर ठंडी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2022 15:50 IST
ख़ास बातें
  • A1689-zD1 गैलेक्सी शुरुआती ब्रह्मांड के समय की है
  • गैलेक्सी के किनारों पर ऑक्सीजन और कार्बन की खास स्पेक्ट्रल लाइन हैं
  • गर्म गैस चमकीले तारों के नजदीक इकट्ठा पाई गई

गैलेक्सी शुरुआती ब्रह्मांड के समय की है, जब बिग बैंग हुआ था।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को एक ऐसी गैलेक्सी का पता चला है जो अपने आसपास कुछ ऐसे एलीमेंट छोड़ रही है जिससे नई गैलेक्सी और तारे बन रहे हैं। यह एक खगोलीय घटना के कारण मुमकिन हो सका है जिसमें अंतरिक्ष में आकाशगंगाओं की मार्गरेखा ऐसी बनी कि वैज्ञानिक उसे देख पाए। गैलेक्सी का नाम A1689-zD1 है, जिसके किनारों पर गैस बहती देखी गई है। यह गैस गैलेक्सी के पास गर्म है और इसके 4 गुना दूरी पर ठंडी है। Abell 1989 नाम की एक बड़ी गैलेक्सी के कारण इस गैलेक्सी को देख पाना संभव हो सका है। वैज्ञानिकों के अनुसार, बड़ी गैलेक्सी ने लाइट को मेग्नीफाई यानि कि कई गुना बढ़ा दिया जिसकी रोशनी के कारण वैज्ञानिक छोटी गैलेक्सी के मार्ग का पता लगा पाए। 

A1689-zD1 गैलेक्सी बहुत अधिक तारे पैदा नहीं करती है, इसलिए बाकी गैलेक्सी की अपेक्षा इसकी रोशनी डिम रहती है। यहां पर बड़ी गैलेक्सी के कलस्टर ने इसकी लाइट को 10 गुना तक बढ़ा दिया जिसके कारण इसे देखा जा सका। वैज्ञानिकों ने अपनी खोज को arXiv.org पर सब्मिट किया है। 

एस्ट्रोनॉमर हॉलिस एकिंस और उनके साथियों ने इस लाइट को स्टडी करने के लिए अटाकामा लार्ज मिलीमीटर एर्रे (ALMA) टेलीस्कोप को लगाया, जो कि रेडियो टेलीस्कोप का एक नेटवर्क है। उन्होंने पाया कि गैलेक्सी के किनारों पर ऑक्सीजन और कार्बन की खास स्पेक्ट्रल लाइन हैं जो क्रमश: गर्म आयोनाइज्ड गैस और ठंडी न्यूट्रल गैस को बताती हैं।  

स्टडी के लीड ऑथर एकिंस ने कहा, "A1689-zD1 गैलेक्सी शुरुआती ब्रह्मांड के समय की है, जब बिग बैंग हुआ था। ये वो समय था जब गैलेक्सी बनना शुरू हुई थीं। इस खोज में हमने उस प्रोसेस को देखा जिसको हम कह सकते हैं कि नॉर्मल गैलेक्सी का बनना जो कि बड़ी गैलेक्सियों से अलग है।"
Advertisement

वैज्ञानिक इस बात से भी हैरान हुए कि गर्म गैस चमकीले तारों के नजदीक इकट्ठा पाई गई लेकिन ठंडी गैस इन तारों से चार गुना की दूरी पर इकट्ठा हुई पाई गई। 
Advertisement

"कार्बन का इतनी दूरी पर होना किसी मैकेनिज्म की ओर इशारा करता है।" उन्होंने संदेह जताया कि गैलेक्सी से बाहर निकल रही गैस छोटी गैलेक्सी के इसमें मिलने के कारण हो सकती है या फिर इसमें बन रहे तारों के कारण जो गैस निकल रही है, वह इसे बाहर फेंक रही है। 

गैसों के बारे में और अधिक नजदीक से स्टडी करने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्म की गैस की मूवमेंट ठंडी गैस की अपेक्षा कहीं ज्यादा है। एकिंस कहते हैं कि इसका मतलब तो यह हुआ कि गैलेक्सी अपने केंद्र से बाहरी छोर की तरफ इस गर्म गैस को फेंक रही है। आगे इसके बारे में वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गर्म गैस बाहर की ओर चलती है और ठंडी होने से पहले फैलती है। इसी कारण A1689-zD1 के किनारों पर ठंडी गैस बहती दिखती है। इस प्रक्रिया से यह पता चल पाया कि केवल बड़ी गैलेक्सी में गैस का फ्लो बाहर नहीं होता है, बल्कि छोटी गैलेक्सी में भी यह प्रक्रिया घटती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Space, Galaxy, star formation, Galaxy making stars, Abell 1989

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.