पृथ्वी से 47 प्रकाशवर्ष दूर मिला शुक्र से कई गुना बड़ा ग्रह! अजब है इसका वातावरण

यह एक लाल ड्वार्फ तारे के गिर्द घूमता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2025 21:02 IST
ख़ास बातें
  • एग्जोप्लेनेट GJ 1214 b की विशेषताएं शुक्र जैसी हैं
  • इसका वातावरण बहुत ज्यादा घना है
  • वैज्ञानिकों ने इसे एक नई कैटिगरी- 'सुपर-वीनस' में डाल दिया है

एग्जोप्लेनेट GJ 1214 b की विशेषताएं शुक्र जैसी हैं

अंतरिक्ष की दुनिया अनंत है। यहां पर ब्रह्मांड के अंदर क्या-क्या समाया है इसका अंदाजा लगाना अभी तक संभव नहीं हो सका है। हालांकि वैज्ञानिक इस कोशिश में जरूर जुटे हैं कि हमारे सौरमंडल के आसपास या हमारी आकाशगंगा में कोई ऐसा भी ग्रह है जो पृथ्वी जैसी विशेषताएं रखता है? अभी तक वैज्ञानिकों ने कई ऐसे बाहरी ग्रह खोजे हैं जिन्हें एग्जोप्लेनेट कहते हैं। ऐसा ही एक एग्जोप्लेनेट है GJ 1214 b नाम का। हालांकि इसकी मौजूदगी का वैज्ञानिकों को पहले से पता था लेकिन अब इसके बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। 

एग्जोप्लेनेट GJ 1214 b को वैज्ञानिकों ने एक उपनाम भी दिया है। इसे इनाइपोषा (Enaiposha) कहा गया है। यह ग्रह जब खोजा गया था तो उस समय की तुलना में अब इसकी क्लासिफिकेशन बदल गई है। यह धरती से 47 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। यह एक लाल ड्वार्फ तारे के गिर्द घूमता है। शुरुआती तौर पर इसे छोटा नेप्च्यून माना जा रहा था। लेकिन जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से इसके बारे में नई खोज सामने आई है। 
Advertisement

एग्जोप्लेनेट GJ 1214 b की विशेषताएं शुक्र जैसी हैं, लेकिन यह पैमाने में कई गुना ज्यादा बड़ा है। इसका वातावरण बहुत ज्यादा घना है। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि ऐसा पहले किसी ग्रह पर अबतक तो नहीं देखा गया था। वैज्ञानिकों ने इसे एक नई कैटिगरी- 'सुपर-वीनस' में डाल दिया है। इस खोज का महत्व इस बात में है कि एग्जोप्लेनेट के बार में अबतक हम जो भी मानते आए थे ये उससे कहीं ज्यादा अलग हैं। यानी सौरमंडल के बाहर के ग्रह विविधताओं से भरे हैं। एग्जोप्लेनेट्स को किन्हीं खास विशेषताओं में नहीं रखा जा सकता है। ये अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। 

The Independent के अनुसार, जेम्स वेब टेलीस्कोप डेटा सुझाव देता है कि यह खोजा गया एग्जोप्लेनेट बहुत हद तक शुक्र जैसा है, जो कि हमारे सौरमंडल के सबसे गर्म ग्रहों में से है। Enaiposha इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। यह अपनी तरह का पहला ग्रह खोजा गया है। वैज्ञानिक इसके बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं लेकिन अभी तक बहुत कुछ छिपा हुआ है। इसका वातावरण इतना घना है कि यह आसानी से देखा भी नहीं जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Enaiposha, GJ 1214 b

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.