5 और 7 मई को 2 बड़ी काली चट्टानें आ रहीं धरती की ओर! 94 फीट तक है साइज, क्या लाएंगीं तबाही?

एस्टरॉयड 2023 HT6 की बात करें तो यह आकार में एक एयरप्लेन के साइज का बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2023 11:11 IST
ख़ास बातें
  • 7 मई को 2023 HT6 नाम का एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा
  • एक 94 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो 5 मई यानि आज धरती के करीब से गुजरेगा
  • पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

पृथ्वी की ओर एस्टरॉयड लगातार अपना रुख करते हुए इसके करीब से गुजर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में कई उल्का पिंड धरती के बहुत करीब होकर गुजर चुके हैं। इनमें से एक एस्ट्रॉयड तो पृथ्वी के इतने करीब से गुजरा है जितना कि चांद धरती के पास है। एस्टरॉयड 2023 HV5 3 मई को धरती के करीब से होकर गुजरा है। इसका साइज 41 फीट है जो कि किसी बस जितना बड़ा है। यह उल्का पिंड 32152km/h की स्पीड से सौरमंडल में चक्कर लगा रहा है। अब नासा ने ऐसे ही एक और एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। 

अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने ताजा एस्ट्रॉयड अलर्ट जारी किया है। यह एस्टरॉयड 7 मई को भी धरती के करीब आ रहा है। नासा के अनुसार, 150 फीट या उससे बड़े साइज का कोई खगोल पिंड जब धरती की ओर बढ़ता है तो वह अपने साथ संभावित खतरा लिए होता है। 7 मई को 2023 HT6 नाम का एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब से होकर गुजरने वाला है। मई के पहले हफ्ते में आधे दर्जन से ज्यादा एस्टरॉयड के अलर्ट नासा की ओर से जारी किए गए हैं। 
Advertisement

एस्टरॉयड 2023 HT6 की बात करें तो यह आकार में एक एयरप्लेन के साइज का बताया गया है। इसे एस्टरॉयड निओ (Astreroid Neo) भी कहा जाता है। यह 67 फीट बड़ा उल्का पिंड है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 1,230,000 किलोमीटर रह जाएगी। एक एस्टरॉयड आज भी धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका नाम 2006 HX57 बताया गया है। यह 94 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो 5 मई यानि कि आज धरती के सबसे करीब होगा। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तब इसकी दूरी 2,600,000 किलोमीटर की रह जाएगी।  

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में ये दोनों ही एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि किसी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना नासा की ओर से जारी नहीं की गई है। लेकिन इनकी दिशा बहुत तेजी से बदल सकती है और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह धरती की सतह सतह से टकराने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , asteroid, asteroid 2006 HX57, latest asteroid alert

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  2. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  4. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  5. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  6. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  7. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  9. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  10. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.