नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!

एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2026 17:07 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है।
  • कोई एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो बड़ी तबाही ला सकता है।
  • हजारों एस्टरॉयड ऐसे हैं जो धरती के लिए खतरा बन सकते हैं।

नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है।

अमेरिकी एजेंसी नासा सौरमंडल में घूमने वाले एस्टरॉयड्स की ट्रैकिंग करती रहती है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी 4.5 अरब साल पहले बनी है, जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था। उस समय घटनाक्रम में कुछ चट्टानें भी सौरमंडल में बिखरीं रह गईं जिन्हें एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह कहा जाता है। ये ग्रहों की तरह ही लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं।

एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में लगातार चक्कर लगा रहे हैं। ये चट्टानी टुकड़े जब पृथ्वी की दिशा में बहुत करीब आ जाते हैं तो नासा इनके लिए अलर्ट जारी करती है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी एस्टरॉयड की दिशा पर नजर रखती है। JPL ने आज 2 एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं। 

आज अंतरिक्ष से एस्टरॉयड 2026 HA4 धरती के करीब पहुंच रहा है, जो कि एक मकान जितना बड़ा है। एस्टरॉयड का साइज 61 फीट है। यह 15.7 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। इसी के साथ एस्टरॉयड 2026 HY2 भी धरती के करीब आ रहा है। यह एस्टरॉयड 100 फीट बड़ा है। आज यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 19 लाख किलोमीटर दूर रह जाएगा। यह दूरी बहुत कम मानी जाती है। ऐसे में एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है। 

नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है। इनमें से हजारों एस्टरॉयड ऐसे हैं जो धरती के लिए संभावित रूप से खतरनाक एस्टरॉयड्स की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है। अगर कोई एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकता है। हालांकि आज आने वाले एस्टरॉयड्स में से किसी के भी टकराने की संभावना नासा ने नहीं जताई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  2. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  4. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  5. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  6. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  7. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  8. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  9. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  10. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.